Ro no D15139/23

सेवा सेतु बना गंगोत्री की शिक्षा में मददगार, महज एक दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

 

छात्रवृत्ति आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज मिलने से गंगोत्री और उसके परिवार को मिली बड़ी राहत

सुशासन और त्वरित सेवा की मिसाल बनी सेवा सेतु पहल, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सुविधाएं

रायपुर, 23 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ सरल, सुगम और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। शासन की सेवा सेतु पहल इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण माध्यम बनकर उभरी है। इसके जरिए नागरिकों को आवश्यक शासकीय दस्तावेज प्राप्त करने के लिए अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिल रही है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सेवा सेतु के माध्यम से छात्रवृत्ति आवेदन के लिए एक छात्रा को मात्र एक दिन में आय प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाना त्वरित जनसेवा का उदाहरण बना है।

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के गौरेला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बस्ती निवासी श्री संग्राम सिंह की पुत्री गंगोत्री को अपनी पढ़ाई से संबंधित छात्रवृत्ति का आवेदन भरने के लिए आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। छात्रवृत्ति आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए यह दस्तावेज जरूरी होने के कारण परिवार को इसे शीघ्र प्राप्त करने की चिंता थी। ऐसे समय में राज्य शासन की सेवा सेतु पहल उनके लिए मददगार साबित हुई।

गंगोत्री के पिता श्री संग्राम सिंह ने आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ग्राम पंचायत बस्ती, ब्लॉक पेंड्रा रोड स्थित स्थानीय सेवा सेतु केंद्र धनश्याम कंप्यूटर्स एंड चॉइस सेंटर में संपर्क किया। केंद्र के संचालक श्री धनश्याम सोनी ने उनकी आवश्यकता को समझते हुए तत्परता दिखाई और आय प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी की। इसके परिणामस्वरूप गंगोत्री को महज एक दिन में आय प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया।

समय पर आवश्यक दस्तावेज मिलने से गंगोत्री के छात्रवृत्ति आवेदन की राह आसान हो गई। परिवार को भी बड़ी राहत मिली। आय प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर गंगोत्री के पिता श्री संग्राम सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सेवा सेतु केंद्र द्वारा प्रदान की गई त्वरित सुविधा की सराहना की। उन्होंने कहा कि आवश्यक दस्तावेज इतनी जल्दी उपलब्ध होने से उनकी बेटी की पढ़ाई से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरा करने में मदद मिली है।

सेवा सेतु पहल के माध्यम से नागरिकों को उनके निवास क्षेत्र के आसपास ही विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने की व्यवस्था को बढ़ावा मिल रहा है। इससे विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों, किसानों, महिलाओं और आम नागरिकों को आवश्यक प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेज प्राप्त करने में सुविधा हो रही है। स्थानीय स्तर पर सेवाओं की उपलब्धता से लोगों के समय और संसाधनों की बचत के साथ शासकीय कार्यों में सुगमता भी बढ़ रही है।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में गंगोत्री को मात्र एक दिन में आय प्रमाण पत्र मिलने की यह सफलता की कहानी दर्शाती है कि शासन की जनहितैषी पहल किस प्रकार आम नागरिकों की छोटी लेकिन महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को समय पर पूरा करने में सहायक बन रही है। सेवा सेतु जैसी व्यवस्थाएं सुशासन की अवधारणा को धरातल पर साकार करते हुए शासन की सेवाओं को आमजन के और करीब ला रही हैं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल

    *मुख्यमंत्री ने 62 कीर्तन मंडलियों को वाद्य यंत्र, वेशभूषा एवं अन्य आवश्यक सामग्री के लिए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की*   *मानव जीवन को परोपकार, सेवा और जरूरतमंदों की…

    Read more

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बेरला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    *दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को मिल रही सेवाओं की ली जानकारी, बेहतर उपचार के दिए निर्देश* रायपुर, 22 नवंबर 2026/ स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रविवार को…

    Read more

    NATIONAL

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी