Ro no D15139/23

नगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बनायें अलग-अलग कार्ययोजना

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की जल प्रबंधन और जल आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा

प्रदेश के कम वर्षा वाले 12 जिलों के कलेक्टर्स से वीडियो कांफ्रेंसिंग से की बात

हर संभव तरीके से जल का करें समुचित प्रबंधन

 

भोपाल : IMNB NEWS AGENCY

 

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को प्रदेश के सभी नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जल प्रबंधन एवं वर्तमान जल आपूर्ति व्यवस्था के लिए नगरीय विकास एवं आवास विभाग तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मनुष्य हों या मवेशी, जल सबकी जरूरत है, इसलिए हर संभव तरीके से सबके लिए जल आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके लिए वर्तमान में उपलब्ध जल का बेहतर से बेहतर प्रबंधन करें, ताकि सबको पानी मिले। मुख्यमंत्री ने कहा जहां पानी उपलब्ध है वहां बिना किसी बाधा के जल आपूर्ति की जाए और जहां पानी की कमी है, वहां जल उपलब्धता के लिए दीर्घकालिक व्यवस्थाएं (स्थायी समाधान) की जाएं। उन्होंने कहा कि जल अभाव वाले क्षेत्रों में टैंकर्स से जलापूर्ति, नलकूप खनन और जल संचयन के अतिरिक्त संसाधन भी विकसित किये जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल अभाव क्षेत्रों में यदि प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने की आवश्यकता हो, तो वह भी करें।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के कम वर्षा से प्रभावित जिलों आलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, उज्जैन, इन्दौर, शाजापुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांर्ढुना के कलेक्टर्स से सीधी बात कर वर्तमान में जल आपूर्ति व्यवस्था एवं आगामी कार्य योजना की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने इन सभी कलेक्टर्स को अपने-अपने जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सहज जल प्रबंधन एवं पेयजल आपूर्ति के लिए पृथक-पृथक कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि समूह जल प्रदाय योजनाओं को और भी सुदृढ़ किया जाए। जहां आवश्यकता है, वहां नवीन नलकूल खनन की अनुमति दे दी जाएगी। कलेक्टर्स शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विशेष ध्यान देकर समुचित जल आपूर्ति सुनिश्चित करें।

 

प्रदेश के 413 नगरीय निकायों में जल प्रबंधन के लिए 165.95 करोड़ रुपए की कार्ययोजना तैयार

 

बैठक में अपर मुख्य सचिव नगरीय विकास एवं आवास विभाग श्री संजय दुबे ने बताया कि प्रदेश में कुल 413 नगरीय निकाय हैं। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा प्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्रों में समुचित जल प्रबंधन एवं जल आपूर्ति के लिए 165.95 करोड़ रुपए की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। नगरीय निकायों को 30 जून 2027 तक समूचित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए समुचित निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। नगरीय निकायों को कहा गया है कि सभी विभागों के प्रयासों के उपरांत भी यदि जल संकट की ‍स्थिति निर्मित होती है, तो जल परिवहन करने के लिए सबसे पहले निकाय के जल स्रोतों या अधिगृहित जल स्रोतों तथा निकाय के टैंकर्स का ही उपयोग किया जाए। साथ ही पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यदि छोटे-छोटे कामों की आवश्यकता है, तो उन्हें तत्काल पूरा कर लिया जाए। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 126 नगरीय निकायों में पहले से निर्माणाधीन जल प्रदाय योजनाएं मार्च 2027 तक पूरी हो जाएंगी, इससे वहां नियमित रूप से जल प्रदाय सुनिश्चित हो जाएगा।

 

प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में जल प्रबंधन के लिए तैयार है 187 करोड़ रुपए की कार्ययोजना

 

बैठक में अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्रीमती दीपाली रस्तोगी ने बताया कि प्रदेश के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में जल प्रबंधन के लिए 187 करोड़ रुपए से अधिक की एक व्यापक कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब 65 हजार से अधिक हैंड पम्प्स, राइजर पाइप्स, बोरवेल सहित समूह जल प्रदाय योजनाओं के माध्यम से जल आपूर्ति की जा रही है। शासन से नवीन नलकूप खनन की अनुमति जारी होने पर संबंधित वांछित जिलों में नवीन नलकूप खनन किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में जल प्रबंधन एवं पेयजल आपूर्ति व्यवस्थापन से जुड़े करीब एक लाख काम प्रगतिरत हैं।

 

बैठक में सभी कलेक्टर्स ने वीसी के जरिए अपने-अपने जिलों में जल प्रबंधन के लिए किए जा रहे समन्वित प्रयासों एवं नवाचारों की जानकारी दी। बताया गया कि कम वर्षा वाले जिलों में जनजागृति लाने के विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। जल दूत भी बनाए जा रहे हैं। अत्यंत जरूरी होने पर जल संरक्षण अधिनियम के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की जा रही है, ताकि जल का संचयन हो सके।

 

इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर से वचुअर्ली तथा मंत्रालय में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट, नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, इंदौर के महापौर श्री पुष्पमित्र भार्गव, मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल, अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) श्री नीरज मंडलोई, अपर मुख्य सचिव वित्त श्री मनीष रस्तोगी, प्रमुख सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) श्री सुखबीर सिंह, प्रमुख सचिव पीएचई सहित अन्य प्रमुख सचिव, सचिव एवं दोनों विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति

    दुग्ध उत्पादन और देशी गौवंश को बढ़ावा देने के लिए गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना का अनुसमर्थन जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों को अंशपूंजी सहायता देने के लिए 325 करोड़ रूपये की…

    Read more

    जनजातीय कला को वैश्विक पहचान और महिलाओं को आत्मनिर्भरता से जोड़ रही मध्यप्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    गोंड पेंटिंग को मिला जीआई टैग, सात अन्य जनजातीय उत्पादों को भी जीआई पहचान दिलाने की पहल मांडू, कान्हा-किसली और पेंच में जनजातीय महिलाओं द्वारा संचालित होंगे ट्राईबल कैफेटेरिया  …

    Read more

    NATIONAL

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी