Ro no D15139/23

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में सोनोग्राफी एवं नेत्र जांच शिविर का किया अवलोकन

*मरीजों से बातचीत कर जाना हालचाल, चिकित्सकों को बेहतर उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश*

रायपुर, 24 नवंबर 2026/ उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा पहुंचकर वहां आयोजित सोनोग्राफी एवं नेत्र जांच शिविर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना तथा उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मौके पर उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों का बेहतर उपचार सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ जरूरतमंदों तक सहजता से पहुंचाने के निर्देश दिए।

 

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अस्पताल परिसर में संचालित अटल आरोग्य लैब, पोषण पुनर्वास केंद्र एवं आयोजित रक्तदान शिविर का भी अवलोकन किया। उन्होंने इन केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने रक्तदान शिविर में स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का पुनीत कार्य है। रक्त की आवश्यकता किसी भी समय किसी भी मरीज को पड़ सकती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक एवं प्रेरित होना चाहिए।

 

उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने सभी रक्तदाताओं को इस मानवीय एवं जीवनरक्षक कार्य में सहभागी बनने के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

  • Related Posts

    सहसपुर लोहारा में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश में  

    * गर्भवती महिलाओं का निःशुल्क सोनोग्राफी जांच स्वास्थ्य शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहारा में 173 गर्भवती माताओं का निःशुल्क सोनोग्राफी जांच   सहसपुर लोहारा, 24 नवंबर 2026 शासन की जनकल्याणकारी…

    Read more

    माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में श्री राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया श्री राम कथा का रसपान*   *पूज्य संत श्री चिन्मयानंद बापू जी से लिया आशीर्वाद*   *श्री रामलला दर्शन योजना से अब तक…

    Read more

    NATIONAL

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ