Ro no D15139/23

बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने के लिए भौतिक सत्यापन कर प्रकरण तैयार करने के निर्देश

धान खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए पानी, छाया और बारदाने सहित सभी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करें दृ जिला पंचायत सीईओ

जशपुरनगर 24 नवंबर 2026 / जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने सोमवार को साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की।
उन्होंने चक्रवाती तूफान अर्नव एवं बेमौसम बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान को गंभीरता से लेते हुए राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को प्रभावित किसानों के खेतों का भौतिक सत्यापन कर आरबीसी 6/4 के तहत मुआवजा राशि प्रदान करने के लिए प्रकरण तैयार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि फसल नुकसान से प्रभावित कोई भी किसान मुआवजे से वंचित न रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। मैदानी स्तर पर सर्वे एवं सत्यापन कार्य गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में धान खरीदी कार्य की समीक्षा करते हुए जिला पंचायत सीईओ ने सभी धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने खरीदी केंद्रों में पानी, छाया, बारदाने तथा अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए ताकि किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
इसके अलावा सभी जनपद पंचायत सीईओ को अपने-अपने विकासखंड के मंदिरों के जीर्णोद्धार करने के लिए जानकारी संकलित कर धर्मस्व विभाग को भेजने के निर्देश दिए गए।
जिला पंचायत सीईओ ने सीएम हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मुख्यमंत्री की घोषणाओं तथा कलेक्टर जनदर्शन से संबंधित लंबित आवेदनों की समीक्षा की। उन्होंने सभी लंबित आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण कर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
बैठक में अपर कलेक्टर, सभी एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 40 अनुसूचित जनजाति हितग्राहियों को झींगा बीज का वितरण, 25 हेक्टेयर क्षेत्र में होगा झींगा एवं मछली का एकीकृत पालन

    जशपुरनगर 24 नवंबर 2026/ जशपुर जिले में मत्स्य पालन को अधिक लाभकारी एवं रोजगारपरक बनाने के उद्देश्य से परंपरागत मछली पालन के साथ आधुनिक तकनीक आधारित झींगा पालन को बढ़ावा…

    Read more

    फसल क्षति का प्रकरण तैयार किया जा रहा है 50 किसानों को 30.27 लाख रुपए का मुआवजा राशि का भुगतान

    जशपुरनगर 24 नवंबर 2026/ कृषि विभाग के उप संचालक ने जानकारी देते हुए बताया है कि अर्नव तूफान के अकवान चक्रवात में कृषक श्री बबलू तिवारी, विकासखंड-जशपुर, जिला- जशपुर (छ.ग.)…

    Read more

    NATIONAL

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ