जगदलपुर । न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट कमेटी की ऑन रोड सेफ्टी की बैठक की गई। बुधवार की शाम जगदलपुर सर्किट हाऊस में आयोजित बैठक में न्यायमूर्ति सप्रे द्वारा रोड सेफ्टी के संबंध में आवश्यक सलाह दिए गए, जिसमें हेलमेट के प्रति जागरूकता, स्कूलों में विशेष यातायात नियमों , परिवहन संघ से सेफ ड्राइविंग, बीमा क्लेम और आईपीसी के धाराओं की जानकारी देने कहा। इस अवसर पर कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर और एसपी ने जिले में रोड सेफ्टी के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी।
नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक
बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/ आज नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…
Read more








