Ro no D15139/23

कलेक्टर ने प्रशासक नगर पालिक निगम राजनांदगांव का कार्यभार ग्रहण किया

राजनांदगांव 03 जनवरी 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज 3 जनवरी 2025 को प्रशासक नगर पालिक निगम राजनांदगांव का कार्यभार ग्रहण किया। छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम के तहत नगर पालिक निगमों में निर्वाचित परिषद का कार्यकाल समाप्त होने पर राज्य शासन द्वारा कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को नगर पालिक निगम राजनांदगांव का प्रशासक नियुक्त किया गया है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात नगर पालिक निगम में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शहर हमारा है और इसके लिए हमें बेहतरीन कार्य करना है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए स्वच्छता, सड़क, बिजली, पेयजल सहित अन्य निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। उन्होंने नगर निगम राजनांदगांव के अधिकारियों को आने वाली गर्मी को ध्यान में रखते हुए पेयजल आपूर्ति के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ तेजी से पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों को बेहतर कार्य करने कहा।  इस अवसर पर उपायुक्त नगर पालिक निगम श्री मोबिन अली, कार्यपालन अभियंता श्री संजय वर्मा, सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम सहित नगर निगम राजनांदगांव के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बैठक के बाद तत्काल कार्रवाई : गोरीनगर अंडरपास से 24 घंटे में पानी निकासी का लक्ष्य

    *विधानसभा अध्यक्ष की पहल के बाद जिला प्रशासन सक्रिय, रेलवे से जुड़े कार्यों को मिली गति*   राजनांदगांव 06 अक्टूबर 2026। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं रेलवे के अधिकारियों-कर्मचारियों…

    Read more

    सहकारिता के साथ हरित ऊर्जा की ओर बढ़ते कदम

    सूरज की रोशनी बनी सहकारिता की बचत का आधार*   *- सौर ऊर्जा से घटा सहकारी समितियों का बिजली खर्च*   *- बैंक के प्रधान कार्यालय में प्रतिमाह 80 से…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी