Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ के विकास को मिली नई रफ्तार : वन मंत्री केदार कश्यप

*वन मंत्री ने बीजापुर को 36 करोड़ रुपए के विकास कार्यो की सौगात दी*

रायपुर, 04 जनवरी 2025/वन एवं जलवायु परिवर्तन एवं बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान शुक्रवार को मिनी स्टेडियम में आयोजित आमसभा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने बीजापुर जिले के विकास के लिए 36 करोड़ 41 लाख रुपये की सौगात दी, जिसमें 32 करोड़ 26 लाख रूपए के कार्यों का भूमिपूजन और 4 करोड़ 15 लाख रूपए की लागत वाले कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा कर छत्तीसगढ़ में विकास की रफ्तार तेज की है। सरकार ने सुशासन के एक वर्ष में ही दूरदराज के क्षेत्रों में बिजली, सड़क, पानी, स्कूल और अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई हैं। नियद नेल्ला नार योजना के अंतर्गत बस्तर के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में विकास की गाथा लिखी जा रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री साय ने 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कर गरीबों के पक्के घर के सपने को साकार किया है। किसानों के लिए 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और लंबित बोनस का भुगतान किया है। वहीं तेन्दूपत्ता संग्राहकों से 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा की दर से खरीदी कर वनवासियों की आय में वृद्धि की है। कार्यक्रम को सांसद श्री महेश कश्यप ने भी सम्बोधित किया और कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए काम कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान श्री केदार कश्यप ने विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया। उन्होंने पूर्ण आवास प्राप्त हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चाबियां सौंपीं, जबकि नए आवास के लिए स्वीकृति पत्र वितरित किए। स्व-सहायता समूहों को 75 हजार और 3 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। इसके साथ ही वन अधिकार पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड और अन्य योजनाओं के लाभ भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री संबित मिश्रा, एसपी डॉ. जितेंद्र यादव, डीएफओ श्री रंगानाथा रामाकृष्णा वाय, और अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। जनप्रतिनिधियों में श्रीमती बी. पुष्पा राव, श्री घासीराम नाग, श्री गोपाल पवार और कई वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के परिवार में जगी नई उम्मीद

    *मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से उपचार के लिए तत्काल 12 लाख रुपए स्वीकृत*   *आर्थिक तंगी के कारण बेटे के इलाज को लेकर चिंतित किसान पिता को मिली बड़ी…

    Read more

    विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व मनाने के लिए अनुमति पूजा विधान में दिखी अपार उत्साह

    *कांटों के झूले पर विराजीं मां काछनदेवी, महापर्व आयोजन की मिली अनुमति*   रायपुर, 10 अक्टूबर 2026/ अपनी अनूठी, प्राचीन और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के लिए पूरी दुनिया में विशेष…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर