Ro no D15139/23

प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

*गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं संपूर्ण मानवता को सत्य, प्रेम, समानता और सेवा का मार्ग दिखाती हैं – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा*

 

*उप मुख्यमंत्री ने सिख समाज सहित प्रदेशवासियों को दी प्रकाश पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं*

रायपुर, 24 नवंबर 2026/ उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज कवर्धा में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल हुए। उन्होंने गुरुद्वारा पहुंचकर श्रद्धापूर्वक मत्था टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने सिख समाज सहित समस्त प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर गुरु साहिब के दरबार में उपस्थित होना और उनका आशीर्वाद प्राप्त करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन और उपदेशों के माध्यम से संपूर्ण मानवता को सत्य, प्रेम, समानता, सद्भाव और निःस्वार्थ सेवा का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएं किसी एक समाज या समुदाय तक सीमित नहीं हैं, बल्कि संपूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

 

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि गुरु नानक देव जी का संदेश ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ हमें ईश्वर का स्मरण करने, ईमानदारी से परिश्रम करने तथा अपनी कमाई को जरूरतमंदों के साथ बांटने की प्रेरणा देता है। गुरु नानक देव जी के आदर्श सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और मानव कल्याण की मजबूत आधारशिला हैं। उनके बताए मार्ग पर चलना और उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा है। इस अवसर पर सिख समाज के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    धान खरीदी केंद्र बोरसी एवं मोहेरा चेकपोस्ट का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    कृषक उन्नति योजना के प्रचार-प्रसार, रकबा समर्पण और पारदर्शी धान खरीदी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश   धमतरी, 24 नवंबर 2026। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को…

    Read more

    महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन

    एनआईटी रायपुर फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला में महिलाओं को कौशल, तकनीक, नवाचार एवं स्वरोजगार से जोड़ने पर होगा विशेष फोकस   धमतरी, 24 नवंबर 2026। महिलाओं को…

    Read more

    NATIONAL

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ