Ro no D15139/23

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रगति लाने के दिए निर्देश

स्वच्छ भारत मिशन के तहत छूटे हुए घरों में बनाए शौचालय
कलेक्टर ने जनपद सीईओ की ली समीक्षा बैठक

जशपुरनगर 07 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनपद पंचायत के सीईओ की बैठक लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण, मनरेगा के कार्य, पीएम जनमन योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की।
कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान बगीचा और पत्थलगांव के जनपद सीईओ को प्रधानमंत्री आवास योजना के धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए प्रगति लाने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आवास योजना के तहत जिन हितग्राहियों को खाता नहीं खुला है उनका शीघ्र खाता खुलवाने के लिए जनपद पंचायत के सीईओ को निर्देश दिए। साथ ही आवास मित्रों के माध्यम से विकासखण्डों में प्रधानमंत्री आवास निर्माण के कार्यों में नियमित निगरानी करवाने के लिए कहा है। उन्होंने लंबित कार्यों की भी जानकारी ली और कार्यों का जियो टैगिंग अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत चिन्हांकित 1600 हितग्राहियों के घरों में शौचालय निर्माण करवाया जाना है। उनकी जानकारी अपडेट करके कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के लिए कहा है साथ ही ओडीएफ के तहत मॉडल ग्राम बनाने हेतु जनपद पंचायत के सीईओ को दो-दो गांव, जिला कोऑर्डिनेटर को दो गांव एवं ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को एक गाँव गोद लेने के लिए कहा है। उन गांवों को मॉडल गांव बनाने के भी निर्देश दिए हैं। इनके लिए कलेक्टर ने सभी जनपद सीईओ को अपने क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में सरपंच, सचिव, ग्राम सहायक और गांव के लोगों के साथ समूह बैठक करके कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र में कचरा कलेक्शन करने के लिए लोगों को अपने घर और दुकान के बाहर डस्बिन रखने के एवं यूजर जार्च लेने के लिए भी कहा है। ताकि परिसर के आस-पास साफ-सफाई बनी रहे। इस अवसर पर सभी जनपद सीईओ बैठक में उपस्थित थे एवं तकनीकी सहायक ऑनलाईन के माध्यम से जुड़े थे।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार) ’’किसानों की आय बढ़ाने कृषि के साथ पशुपालन, मत्स्य पालन और उद्यानिकी को मिलेगा बढ़ावा’’ ’’संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने खरीफ 2026 एवं रबी 2026-27 की कार्ययोजना की समीक्षा की’’

      अम्बिकापुर 15 अक्टूबर 2026/    संभागायुक्त श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने खरीफ 2026 तथा रबी 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि…

    Read more

    सेवा की कहानी: डेयरी व्यवसाय से संध्या बनीं आत्मनिर्भर, दूध की बिक्री से हर महीने हो रही 15 हजार रुपये की बचत

    राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना से मिला आर्थिक सहयोग, प्रतिदिन 30 लीटर दूध उत्पादन से मजबूत हुई आजीविका*   *दूध की बिक्री से प्रतिमाह लगभग 30 हजार रुपये की आमदनी,…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम