Ro no D15139/23

कृषक उन्नति योजना से किसानों के जीवन में आ रही समृद्धि एवं खुशहाली

– इस वर्ष धान की बिक्री से 6 लाख 70 हजार रूपए हुए प्राप्त
– किसान श्री अगनुराम साहू को वर्ष 2023-24 में धान की बिक्री से कृषक उन्नति योजना अंतर्गत बोनस की राशि 2 लाख 40 हजार रूपए का हुआ लाभ
– शासन द्वारा 2 वर्ष का बकाया बोनस की राशि 60 हजार रूपए हुई प्राप्त
– अपना पक्का मकान बनायेंगे अगनुराम
राजनांदगांव 09 जनवरी 2025। कृषक उन्नति योजना से किसानों की तकदीर बदल रही है। शासन की कृषक हितैषी नीतियों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। शासन द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी होने पर किसानों के जीवन में समृद्धि एवं खुशहाली आ रही है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम रवेली के किसान श्री अगनुराम साहू को इस वर्ष धान की बिक्री से 6 लाख 70 हजार रूपए प्राप्त हुए है। वर्ष 2023-24 में धान की बिक्री से बोनस की राशि 2 लाख 40 हजार रूपए का लाभ हुआ है, वहीं 2 वर्ष के बकाया बोनस की राशि 60 हजार रूपए प्राप्त हुई है। किसान श्री अगनुराम ने बताया कि उनके पास 15 एकड़ जमीन है। जिसमें वे धान की खेती के साथ ही अन्य फसल लेते हैं। उन्होंने बताया कि वे खेती किसानी में आधुनिक एवं नवीनतम यंत्रों एवं पद्धति को अपना रहे है। कृषि कार्य के लिए ट्रेक्टर खरीदे हैं। धान की बिक्री से प्राप्त राशि से वे अपना पक्का मकान बनायेंगे, ट्रेक्टर की किस्त भरेंगे, घरेलू खर्च के साथ ही सिंचाई के लिए ट्यूबवेल लगायेंगे।
किसान श्री अगनुराम ने बताया कि उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जिनमें पर्रीनाला एनिकट से खेतों में सिंचाई के लिए मोटर पंप हेतु 11 हजार रूपए अनुदान प्राप्त हुआ है। घर में नल-जल योजना के तहत स्वच्छ जल मिल रहा है। उनकी बहु को शासन की महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। सरकार द्वारा एकमुश्त राशि मिलने के कारण उसका उपयोग करने में आसानी हो रही है। उन्होंने कृषक उन्नति योजना का लाभ मिलने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा कि शासन की यह योजना किसानों के लिए मददगार है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना- प्राक्चयन परीक्षा के लिए 17 अप्रैल तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 24 मार्च 2026। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत वर्ष 2026-27 में प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन किया…

    Read more

    मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 23 लाख 94 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

    राजनांदगांव 24 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे