Ro no D15139/23

स्वामी विवेकानंद का जीवन सदैव प्रेरणास्पद रहेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिमा लोकार्पण

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को इंदौर में ग्राम कलारिया में विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन सदैव प्रेरणादायी रहेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, स्वामी विवेकानंद के विचारों और भविष्यवाणी को चरितार्थ कर रहे हैं। स्वामी विवेकानन्द ने उस समय कहा था कि आने वाली सदी भारत की होगी। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में आज विश्व में देश का मान बढ़ रहा है। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, राज्यसभा सांसद सुश्री कविता पाटीदार, क्षेत्रीय विधायक श्री मधु वर्मा, विधायक श्री गोलू शुक्ला, श्री रमेश मेंदोला सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी विवेकानंद के विभिन्न जीवन प्रसंगों का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने समूचे भारत का देशाटन किया। सनातन धर्म के मर्म को समझा। उन्होंने अपनी विद्वता और प्रतिभा से देश की महान सनातन संस्कृति और हिंदू धर्म की महानता को विश्व में प्रतिष्ठित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मानव सेवा ही देव सेवा है। उन्होंनें नागरिकों से आह्वान किया कि सेवा भाव को जाग्रत करें। राष्ट्र की प्रगति के लिए प्रत्येक नागरिक अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि दिखावे की शादियों से बड़े लोग परहेज़ करें तो यह समाज में अन्य लोगों के लिए भी एक उदाहरण होगा।

क्षेत्रीय विधायक श्री मधु वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए सदैव उदार रहे हैं। राऊ विधानसभा क्षेत्र के अनेक विकास कार्यों के लिये उन्होंने स्वीकृति प्रदान की है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से की मुलाकात

    मध्यप्रदेश में निवेश और औद्योगिक विकास को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री…

    Read more

    प्रदेश के सर्वांगीण विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 41 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति

    वीबी जी राम जी योजना के लिए 29 हजार 619 करोड़ रूपये का अनुसमर्थन दुग्ध उत्पादकों के हित में सहकारी प्रणाली और सांची ब्राण्ड के उन्नयन के लिए 2 हजार…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार