Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री 13 जनवरी को दंतेवाड़ा जिले को देंगे 161 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर, 12 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 13 जनवरी को दंतेवाड़ा जिले के प्रवास के दौरान जिलेवासियों को 160 करोड़ 73 लाख 21 हजार रूपये की लागत वाले 501 विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री दंतेवाड़ा जिले के बड़े बचेली में आयोजित कार्यक्रम में दंतेवाड़ा जिले के विकास से संबंधित 501 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे, जिसमें 49 करोड़ 5 लाख रूपए की लागत से निर्मित 367 कार्यों का लोकार्पण एवं 111 करोड़ 68 लाख रूपए की लागत वाले 134 कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता वन एवं प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप करेंगे। कार्यक्रम में सांसद लोकसभा क्षेत्र बस्तर श्री महेश कश्यप एवं विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री चैतराम अटामी विशिष्ट अतिथि होंगे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इस अवसर पर छिंदनार से बड़ेकरका मार्ग पर इन्द्रावती नदी पर 33.78 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंचमार्ग का लोकार्पण करेंगे। मोर मकान-मोर आवास योजना के अंतर्गत दंतेवाड़ा में 7.25 करोड़ रूपए की लागत से 321 हितग्राहियों के लिए निर्मित पक्के मकानों की चाबी उन्हें सौंपेंगे। मुख्यमंत्री तीन गांवों में नल जल प्रदाय योजना के अंतर्गत 3.98 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित जल प्रदाय योजना, 1.10 करोड़ रूपए की लागत से विभिन्न स्थानों पर निर्मित 15 पुल-पुलियों, 99 लाख रूपए की लागत से 12 सड़कों के निर्माण एवं उन्नयन कार्य, अरनपुर में 28.36 लाख रूपए की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केन्द्र, वनाधिकार पट्टाधारी 8 कृषकों के खेतों की 50.87 लाख रूपए की लागत से लिए गए चैनलिंक फेंसिंग कार्य का लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नगरपालिका किरंदुल अंतर्गत 44.54 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित होने वाली जल आवर्धन योजना, बारासुर में 14.73 करोड़ रूपए की लागत वाली जल आवर्धन योजना, 18.52 करोड़ रूपए की लागत से दंतेवाड़ा में बनने वाले अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड, 3.18 करोड़ रूपए की लागत वाले 28 नवीन आंगनबाड़ी भवनों, 2.44 करोड़ रूपए की लागत वाली 13 सड़कों, 1.92 करोड़ रूपए की लागत वाले 18 पुल-पुलियों, 6.97 करोड़ रूपए की लागत से जलाशय का जीर्णोंद्धार तथा नहर लाईनिंग कार्य, 9.60 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित होेने वाले 11 आश्रम भवनों का निर्माण, 20 ग्राम पंचायतों में 1.07 करोड़ रूपए की लागत हाईमास्ट लाईट की स्थापना, 80.59 लाख रूपए की लागत से सोलर हाईमास्ट संयंत्र स्थापना के 15 कार्यों, हल्बारास में 30.68 लाख रूपए की लागत से सोलर पॉवर प्लांट एवं सोलर ड्यूल पम्प की स्थापना सहित अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

  • Related Posts

    भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी पर लोक भवन में सांस्कृतिक संध्या

    रायपुर, 08 सितंबर 2026/भारत रत्न एवं प्रख्यात संगीतकार, गायक, गीतकार और फिल्मकार डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर आज लोक भवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में सांस्कृतिक संध्या…

    Read more

    खेल प्रतिभाओं को तराशने जिला प्रशासन की पहल, खेल संघों से साझा रोडमैप तैयार करने पर जोर

    जिला स्तरीय खेल संवर्धन एवं विकास बैठक में खेल सुविधाओं, प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं और प्रतिभा पहचान पर हुआ मंथन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का कलेक्टर ने किया सम्मान   धमतरी,…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु