राज्य सरकार कर रही है विचार
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार नीति में सुधार कर, धार्मिक नगरों में शराबबंदी लागू करने पर विचार कर रही है। इस संबंध में साधु-संतों द्वारा दिए गए सुझावों पर राज्य सरकार गंभीर है। धार्मिक नगरों का वातावरण प्रभावित होने संबंधी शिकायतें प्राप्त होती रहती हैं। हमारा प्रयास है कि इन नगरों की पवित्रता अक्षुण्ण रहे। अत: राज्य सरकार जल्द ही निर्णय लेकर इस दिशा में ठोस कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवास से मीडिया केलिए जारी संदेश में यह विचार व्यक्त किए।
नगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बनायें अलग-अलग कार्ययोजना मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की जल प्रबंधन और जल आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा प्रदेश के कम वर्षा वाले 12 जिलों के…
Read more








