Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास के तहत अनिता का पक्का मकान का सपना हुआ पूरा

मुख्यमंत्री के हाथों मकान की चाबी लेकर की गृहप्रवेश

धमतरी 14 जनवरी 2025/ महानदी के तट पर बसे ग्राम रूद्री की श्रीमती अनिता साहू का कभी सपना हुआ करता था, पक्के मकान में रहने का। क्योंकि कच्चे मकान में दिक्कतें ज्यादा और आराम कम था। दिनभर की मजदूरी कर घर पर लौटने पर कभी छत से पानी टपकने का डर तो कभी कीडे-मकोड़े और जीव-जंतुआें का खतरा सताता था। अनिता बतातीं हैं कि रोजी-मजदूरी कर वह अपना और परिवार का भरण-पोषण करतीं हैं और उनके पति भी सामान्य मजदूर हैं और इस मुफलिसी के दौर में अपना आशियाना बनाना, यह संभव हो सका प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना से।
अनिता बतातीं हैं कि ग्राम पंचायत से प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी से मिलते ही, उन्होंने आवेदन दिया और उन्हें पक्का मकान मिल गया। बीते दिनों प्रदेश के मुखिया श्री विष्णु देव साय का धमतरी जिला प्रवास था, जिसमें अन्य हितग्राहियों के साथ श्रीमती अनिता साहू को भी अपने अपने सपनों के आशियाने की चाबी मुख्यमंत्री के हाथों मिलीं, अनिता काफी प्रसन्न नजर आ रहीं हैं। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री साय का धन्यवाद ज्ञापित किया कि योजना के तहत उनके पक्के आवास का सपना पूरा हो गया।

  • Related Posts

    दिनांक 11.09.26 रात 8.00बजे धमतरी जिले के बांधो के जल भराव की स्थिति 

    गंगरेल जलाशय 96.17% आवक 23214 क्यूसेक   मुरूमसिल्ली जलाशय 100% आवक 6000क्यूसेक   दुधावा जलाशय 91.80% आवक 3225क्यूसेक   सोढ़ुर जलाशय 72.82% आवक 2189क्यूसेक   बांधो से छोड़ा जा रहा…

    Read more

    धान की फसल में कीट एवं रोग प्रबंधन के लिए कृषि विभाग की सामयिक सलाह

    लगातार वर्षा एवं अधिक नमी को देखते हुए किसानों को फसल की नियमित निगरानी की सलाह   धमतरी, 11 सितंबर 2026। जिले में खरीफ वर्ष 2026 के दौरान लगभग 1.39…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत