Ro no D15139/23

श्रम मंत्री देवांगन ने मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण 2024 के शिक्षकों का किया सम्मान

*शिक्षकों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए शैक्षणिक माहौल बेहतर बनाने और विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने किया प्रेरित*

रायपुर, 16 जनवरी 2025/ उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज कोरबा स्थित कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के 58 शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण से सम्मानित किया। उन्होंने सम्मानित शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षकों के ऊपर विद्यार्थियों का अच्छा भविष्य बनाने की एक बड़ी जिम्मेदारी होती है। यह एक महत्वपूर्ण विभाग है। शिक्षा से बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनता है। उन्होंने कहा कि समाज में शिक्षक की अलग पहचान है। उन्हें गुरु के साथ ही पूज्यनीय माना जाता है। इसलिए शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए स्कूलों में बेहतर शैक्षणिक माहौल स्थापित करने की दिशा में कार्य करें ताकि विद्यार्थी जिले का नाम रोशन कर सके।
उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि शिक्षा एक अमूल्य धन है। शिक्षित व्यक्ति कभी गरीब और भूखा नहीं हो सकता। वह अपने ज्ञान से अपना सम्मान और पहचान प्राप्त करता है। मंत्री ने कहा कि जिले में शिक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। यहां के 10 वीं के मेरिट विद्यार्थियों को कोचिंग के लिए रायपुर भेजा गया है। जर्जर स्कूलों और आंगनबाड़ी भवनों की मरम्मत कराई जा रही है। नए भवन बनाये जा रहे हैं और अतिथि शिक्षक, भृत्य की भर्ती कर शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाया जा रहा है। मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि जिले के कलेक्टर द्वारा भी शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सम्मानित शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि आप से अन्य शिक्षक भी प्रेरित होंगे। आप सभी जिले में बेहतर रिजल्ट देने की दिशा में मिल-जुलकर काम करें। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षा तथा देश प्रदेश के विकास में किये जा रहे कार्यों को बताते हुए सभी को बधाई दी।
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कहा कि समाज में अभी भी शिक्षकों के प्रति सम्मान है। आप अपने कार्यों और नवाचार से विद्यार्थियों की भविष्य को बेहतर से बेहतर बनाकर अपनी भी पहचान बना सकते हैं। कलेक्टर ने कहा कि अनेक शिक्षक शिक्षा के साथ विद्यार्थियों की अन्य रुचियों को पता लगाकर उन्हें आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने जिले में शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और नए भवन,शिक्षक भर्ती सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराने की जानकारी दी। कलेक्टर ने सम्मानित शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उन्हें प्रगति की राह में आगे बढ़ने तथा अन्य शिक्षकों भी प्रेरणा मिलने की बात कही। मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण के तहत 2023-24 और 2024-25 के चयनित कुल 58 शिक्षकों को शिक्षा दूत, उत्कृष्ट प्रधानपाठक एवं ज्ञानदीप पुरस्कार से शॉल, श्रीफल तथा राशि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, सहायक आयुक्त श्रीकांत कसेर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी पी उपाध्याय, मनोज पांडेय आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात

      रायपुर, 21 नवंबर 2026// मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम गुरुवार, 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर में प्रातः 11 बजे से दोपहर…

    Read more

    जशपुर के किसानों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने की पहल, KVK डूमर बहार में निर्यात क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित

    जशपुरनगर 20 नवम्बर 2026/ जिले के किसानों, किसान उत्पादक संगठनों (FPOs), स्वयं सहायता समूहों (SHGs) एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात के अवसरों से जोड़ने…

    Read more

    NATIONAL

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत