
जशपुरनगर 20 नवम्बर 2026/ जिले के किसानों, किसान उत्पादक संगठनों (FPOs), स्वयं सहायता समूहों (SHGs) एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से आज दिनांक 19 नवंबर 2026 को कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), डूमर बहार में “एफपीओ, एसएचजी एवं एमएसएमई के लिए निर्यात के अवसरों पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य थीम “जशपुर के खेतों से वैश्विक बाजारों तक” रही। इसका आयोजन रायपुर द्वारा किया गया तथा राज्य कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र, जशपुर ने सह-आयोजन किया।
कार्यक्रम में प्रमुख श्री सौरभ राय सहायक प्रबंधक रायपुर श्री राकेश कुमार भगत एवं श्री अनूप कुमार मेहर की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में जिले के कुल 67 कृषकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय कृषि उत्पादों की गुणवत्ता, उनकी बाजार क्षमता, निर्यात संबंधी संभावनाओं तथा किसानों और महिला स्वयं सहायता समूहों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।
इस पहल के माध्यम से जशपुर जिले के कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने, किसानों की आय में वृद्धि करने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं उद्यमिता के अवसरों को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर विशेष जोर दिया गया।
यह कार्यक्रम जशपुर जिले के कृषि उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने और किसानों को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सार्थक पहल साबित होगा।









