Ro no D15139/23

सीलन, छत से पानी टपकने व जहरीले जंतुओं की चिंता अब हुई दूर

श्री कैलाशदानी को प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला पक्का घर

जशपुरनगर, 16 जनवरी 2025/ बरसात के दिनों में छत से टपकता पानी, जमीन पर सीलन, जहरीले कीड़े और सांपों के डर के साए में रहना, किसी का भी जीवन कठिन बना देता है। निम्न आय वर्ग वाले बमुश्किल से ही घर-परिवार के खर्चे चला पाते हैं। इन उलझनों के बीच अपने परिवार वालों के लिए एक पक्का छत दिला पाना एक सपने की तरह होता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबों की इस पीड़ा को समझते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर उपलब्ध कराने की जो शुरूआत की थी, उसका असर बड़े पैमाने पर जमीन पर दिखने लगा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में गरीबों को आवास देने की इस योजना के क्रियान्यवन में काफी तेजी आई है।
ऐसी ही दुलदुला निवासी श्री कैलाशदानी को जब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान मिला तो उसकी बहुत सी चिंताई दूर हो गई। आवास मिलने से पहले उनके पास मिट्टी का घर होने की वजह से छत से पानी टपकने व जहरीले जंतुओं की समस्या से भी उन्हें हमेशा जूझना पड़ता था। श्री कैलासदानी के पास  खेती के लिए सिर्फ 2.5 एकड़ भूमि है। तीन बेटियों के पिता श्री कैलास जीवनयापन के लिए खेती के अलावा मजदूरी का भी काम करते हैं। इसके साथ ही वे छोटे-मोटे व्यवसाय कर अपने और अपने परिवार की जिंदगी की गाड़ी चला रहे हैं।
श्री कैलासदानी को जब प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जब पक्का आवास मिला तो उनके चेहरे में एक संतोष का भाव नजर आया। उनकी बहुत सी चिंताई दूर हो गई। आज पक्का आवास में वे और उनके परिवार के लोग रह रहे हैं। उनका परिवार आज काफी खुश है। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि गरीबों के लिए पक्का आवास उपलब्ध कराने की सरकार की यह योजना लोगों के सपने को पूरा कर रहा है।

  • Related Posts

    ’युवा रत्न सम्मान योजना अंतर्गत आवेदन 30 अक्टूबर तक

    जशपुरनगर 26 अक्टूबर 2026/ संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण, रायपुर द्वारा संचालित युवा रत्न सम्मान योजना अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना का उद्देश्य विभिन्न…

    Read more

    पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर मत्स्य, बत्तख और सुकर पालन से संजीता एक्का ने बनाई आत्मनिर्भरता की राह विविध कृषि गतिविधियों और नवाचार से बढ़ा आय का दायरा, अन्य किसानों को भी कर रही हैं प्रेरित

     जशपुरनगर 26 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर जिले के किसान खेती-किसानी को लाभकारी बनाने की दिशा में निरंतर…

    Read more

    NATIONAL

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    भागलपुर में 27 अक्टूबर को होगा ‘युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार’ महानाट्य का मंचन, प्रवेश निःशुल्क

    भागलपुर में 27 अक्टूबर को होगा ‘युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार’ महानाट्य का मंचन, प्रवेश निःशुल्क

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।