Ro no D15139/23

पत्थलगांव नगर के विकास हेतु विधायक की अध्यक्षता में जशपुर फोरम की बैठक का हुआ आयोजन

पत्थलगांव चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आईसीयू का किया जाएगा विकास
विभिन्न विकास योजनाओं पर जनसहभागिता हेतु विधायक ने की चर्चा

जशपुरनगर 16 जनवरी 2025/ पत्थलगांव के समग्र विकास के लिए गुरुवार को जनपद पंचायत पत्थलगांव में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप जशपुर फोरम की बैठक का आयोजन पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय एवं कलेक्टर श्री रोहित व्यास की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में विधायक ने कहा कि नगर पंचायत के समुचित विकास के लिए जशपुर फोरम की एक सकारात्मक पहल जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। इसके द्वारा नगर के विकास एवं विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए योजना का निर्माण किया जाना है। इसमें सभी की सहभागिता से नगर विकास सुनिश्चित किया जाना है।
इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि नगर के विकास हेतु अधोसंरचना विकास एवं समस्याओं के निदान के लिए एक मंच पर आकर सभी की सहभागिता से विकास किया जाना है। इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना है।
बैठक में नगर की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नगरवासियों एवं व्यापारियों से चर्चा की गई। जिस पर पत्थलगांव चेम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गहन चिकित्सा ईकाई (आईसीयू) की उत्तम व्यवस्था के लिए नवनिर्माण द्वारा अधोसंरचना विकास का जिम्मा उठाया। जिसकी सभी ने प्रशंसा की। कलेक्टर ने नगर के व्यवसायियों एवं नागरिकों को अस्पताल के विकास में सहयोग के लिए आमंत्रित किया। व्यवसायियों द्वारा प्रतिदिन मरीजों के परिजनों के लिए भोजन उपलब्ध कराने पर भी अपनी सहमति दी। इसके साथ ही उन्होंने आपातकालीन व्यवस्था में लगे चिकित्सकों को पूरे समय उपस्थित रहने तथा उनका ड्यूटी रोस्टर स्वास्थ्य केंद्र के सार्वजनिक स्थान पर लगाने को कहा। उन्होंने आपातकालीन व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु एसडीएम एवं तहसीलदार को निरन्तर निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में उचित संख्या में विशेषज्ञ चिकित्सकों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
नगर में पेयजल व्यवस्था हेतु चर्चा करते हुए विधायक ने अमृत योजना के तहत जल स्त्रोत की वैकल्पिक व्यवस्था भी विकसित करने पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने नगर में वाटर रिचार्ज की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सभी घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए प्रेरित करने को कहा। जिसके तहत व्यवसायियों द्वारा स्व प्रेरणा से पहल करते हुए वर्षा जल संचयन के लिए कार्य करने की बात कही। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को सर्वप्रथम शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों, बिल्डिंगों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग करवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सभी के द्वारा दिये गए सुझावों पर भी चर्चा की गई।
इसके साथ ही मुक्तिधाम के विकास, सुरक्षा, प्रकाश, उचित प्रबंधन एवं मुक्तांजली वाहन की व्यवस्था पर चर्चा हुई। नगर में खेलों के विकास हेतु हाई स्कूल मैदान परिसर का उन्नयन कर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था के लिए भी निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त नागरिकों द्वारा होल सेल मार्केट के विकास, औद्योगिक क्षेत्र के विकास, चिकन मार्केट के व्यवस्थापन, बाईपास रोड के निर्माण, तालाब सौंदर्यीकरण एवं अन्य नगर विकास के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर सड़क को सुरक्षित एवं व्यवस्थित करने के लिए नगर व्यवसायियों से संस्थानों के समीप सामग्री के उचित प्रबंधन तथा नगर में सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हेतु हेलमेट और सीट बैल्ट लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करने हेतु जनप्रतिनिधियों से अपील की। इस बैठक में एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी, एसडीओपी श्री ध्रुवेश जायसवाल, तहसीलदार श्री प्रांजल मिश्रा, नगर पंचायत सीएमओ श्री जावेद खान, पत्थलगांव चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री अमित अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री नवीन गर्ग सहित पत्रकारगण एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का होगा आयोजन

    जशपुरनगर 25 अक्टूबर 2026/ समाज कल्याण संचालनालय, रायपुर के निर्देशानुसार जिले में नशा मुक्त भारत अभियान (NMBA) 2026-27 अंतर्गत विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में समाज कल्याण विभाग…

    Read more

    झारखंड से अवैध धान परिवहन करते दो पिकअप जब्त, दुलदुला प्रशासन की कार्रवाई

    तत्परता से पकड़ा गया अवैध धान परिवहन, मंडी निरीक्षक को प्रकरण तैयार करने के निर्देश जशपुरनगर 25 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन में जिले में अवैध धान…

    Read more

    NATIONAL

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    भागलपुर में 27 अक्टूबर को होगा ‘युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार’ महानाट्य का मंचन, प्रवेश निःशुल्क

    भागलपुर में 27 अक्टूबर को होगा ‘युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार’ महानाट्य का मंचन, प्रवेश निःशुल्क

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।