Ro no D15139/23

बैंकर्स की बैठक में एनआरएलएम के अंतर्गत अधिकाधिक महिला समूहों को लाभान्वित करने पर बल

सीईओ जिला पंचायत ने बैंकर्स को दिए निर्देश

जगदलपुर 16 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बस्तर श्री प्रतीक जैन की अध्यक्षता में बुधवार को जिला पंचायत सभागार में जिले के सभी बैंकर्स की बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा महिला स्व सहायता समूहों को आजीविका मूलक गतिविधियां संचालित करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए गए। वहीं शासन की अन्य स्वरोजगार योजनाओं में प्राप्त प्रकरणों पर शीघ्र स्वीकृति देने सहित सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए गए। इस दिशा में बैंकर्स तथा विभागीय अधिकारियों को बैंकों में प्रेषित प्रकरणों की स्वीकृति एवं वितरण के लिए समन्वय सुनिश्चित किए जाने कहा गया। बैठक में आजीविका गतिविधियों, एनआरएलएम योजना के विभिन्न पहलुओं जैसे बैंक लिंकेज, उद्यमिता वित्त, एनपीए, ड्यूल ऑथेंटिकेशन, बैंक मित्र, बीमा सखी, बीसी सखी आदि की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही उपरोक्त सभी कार्यों में 15 दिवस के भीतर अद्यतन प्रगति लाए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही रबी फसल सीजन के लिए किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने के निर्देश बैंकर्स को दिए गए। बैठक के दौरान जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सहित राष्ट्रीयकृत बैंकों एवं निजी क्षेत्र के बैंकों के प्रतिनिधी तथा कृषि, पशुपालन, मत्स्यपालन,जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति, खादी एवं ग्रामोद्योग विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर

    केरलापेंदा में 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों…

    Read more

    बाढ़ के बाद महामारी और मानसिक तनाव से निपटने विश्व स्वास्थ्य संगठन और स्वास्थ्य विभाग उतरा मैदान में राहत शिविरों का लिया सघन जायजा

    जगदलपुर, 01 अक्टूबर 2026/ बस्तर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में जलजनित बीमारियों की रोकथाम और पीड़ितों तक त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग और विश्व स्वास्थ्य संगठन…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग