Ro no D15139/23

राज्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन की तैयारियों की गई समीक्षा

जगदलपुर 17 जनवरी 2025/ आयुक्त छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग श्री अजय सिंह द्वारा शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 कराये जाने हेतु तैयारी सहित प्रशासनिक व्यवस्थाओं एवं कानून व्यवस्था सम्बन्धी समीक्षा की गई। इस अवसर पर प्रभारी मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्ले तथा राज्य शासन के सचिव और वरिष्ठ उच्च अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों से नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन तैयारी के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई। वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिला स्तर के आवश्यकताओं तथा समस्याओं के संबंध में भी चर्चा की गई। आवश्यक तैयारियों के साथ-साथ पुलिस बल की उपलब्धता के सम्बंध में चर्चा की गई। इस दौरान अवगत कराया गया कि नगरीय निकाय निर्वाचन एक फेज में होगी। वहीं त्रिस्तरीय पंचायतों का निर्वाचन तीन फेज में सम्पन्न करवाए जाने का प्रस्ताव सभी जिलों द्वारा दिया गया है। इस दौरान कलेक्टोरेट के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर श्री हरिस एस, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा, आयुक्त नगर निगम श्री निर्भय साहू, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण वर्मा सहित निर्वाचन दायित्व से जुड़े अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
  • Related Posts

    राष्ट्रीय वन शहीद दिवस, बस्तर में वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

    जगदलपुर, 11 सितम्बर 2026/ मुख्य वन संरक्षक कार्यालय परिसर में 11 सितंबर को श्राष्ट्रीय वन शहीद दिवसश् पूरी गरिमा और श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर वन,…

    Read more

    युवोदय 2.0 बस्तर में बदलाव के सारथी बनेंगे युवा

      कलेक्टर सहित जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों ने सीधा संवाद कर बढ़ाया हौसला   जगदलपुर, 11 सितम्बर 2026/ जिले के सुदूर गांवों और समुदायों के समग्र विकास को नई…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत