Ro no D15139/23

गगनई जलाशय: प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों का स्वर्ग

रायपुर, 17 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन स्थलों से समृद्ध है। यहां की पहाड़ियां, नदी-नाले और जंगल, प्रकृति प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। इन्हीं आकर्षणों में से एक है गगनई जलाशय, जो जिला मुख्यालय गौरेला से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह जलाशय प्रकृति की गोद में स्थित एक ऐसा स्थान है, जहां पर्यटक नौकायन, पिकनिक और साहसिक गतिविधियों का आनंद उठा सकते हैं।

गगनई जलाशय अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। चारों ओर हरियाली से घिरा यह स्थान हर किसी को सुकून प्रदान करता है। जलाशय का मुख्य आकर्षण है नौकायन (बोटिंग), जो पर्यटकों को खास अनुभव प्रदान करता है। इसके साथ ही यहाँ का सनसेट पॉइंट बेहद लोकप्रिय है। झील में डूबते सूरज की लालिमा और चारों ओर पहाड़ों का दृश्य यहां आने वाले हर पर्यटक का दिल जीत लेता है। झील का यह मनोरम दृश्य ऐसा प्रतीत होता है जैसे प्रकृति ने अपनी कलाकृति को निखार कर यहां सजाया हो। गगनई जलाशय में पर्यटकों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। वन विभाग द्वारा बनाए गए सर्व-सुविधायुक्त कमरे और कैंटीन मुख्य आकर्षण हैं। पर्यटक अपने परिवार के साथ यहां रुककर शांत और सुकून भरे पलों का आनंद ले सकते हैं।

गगनई जलाशय सिर्फ प्राकृतिक सौंदर्य तक सीमित नहीं है। नाइट कैम्पिंग, ट्रेकिंग, और पक्षीदर्शन जैसी साहसिक गतिविधियों का भी यहां आयोजन होता है। पर्यटकों के लिए बनाए गए सेल्फी पॉइंट और स्कूल-कॉलेज के बच्चों के लिए नवाचार कैंप इस स्थान की खासियत को और बढ़ाते हैं। यह नेचर कैंप भालुओं के आवास वाले जंगल के करीब स्थित है। यहां वन विभाग द्वारा पर्यावरण चेतना केंद्र स्थापित किया गया है, जो भालुओं के संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता के लिए महत्वपूर्ण है। कभी-कभी भालुओं के दर्शन भी पर्यटकों को रोमांचित कर देते हैं।

गगनई नेचर कैंप पूरे साल पर्यटकों से गुलजार रहता है। स्थानीय लोग और बाहरी पर्यटक इसे पिकनिक के लिए उपयुक्त स्थान मानते हैं। शांत जलवायु, मनोरम दृश्य, और सुविधाओं के कारण यह राज्य के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक है। गगनई जलाशय केवल एक पर्यटन स्थल नहीं है, बल्कि यह प्रकृति, रोमांच और सुकून का संगम है। यह स्थान उन सभी के लिए आदर्श है, जो प्रकृति के करीब आकर शांति और आनंद का अनुभव करना चाहते हैं।

  • Related Posts

    किसान तुहर टोकन ऐप बना किसानों के लिए वरदान, घर बैठे टोकन लेकर दिनेश कुमार राय ने बेचा 80 क्विंटल धान

      न लंबी कतारों की परेशानी, न टोकन के लिए भागदौड़, डिजिटल सुविधा से आसान हुई धान बिक्री की राह 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी से…

    Read more

    सेवा सेतु बना गंगोत्री की शिक्षा में मददगार, महज एक दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

      छात्रवृत्ति आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज मिलने से गंगोत्री और उसके परिवार को मिली बड़ी राहत सुशासन और त्वरित सेवा की मिसाल बनी सेवा सेतु पहल, घर के नजदीक…

    Read more

    NATIONAL

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी