Ro no D15139/23

सीईओ जिला पंचायत ने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

सीईओ ने गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के दिए निर्देश

कोरबा 17 जनवरी 2025/  सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग ने जनपद पंचायत कटघोरा अंतर्गत ग्राम ढेलवाडीह में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यपालन अभियंता आरईएस एवं क्रियान्वयन एजेंसी को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित स्टीमेट के अनुसार किया जाए।
सीईओ ने मैदानी अमले को निर्देशित किया प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करें। सीईओ श्री नाग ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के अभिसरण से प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके निर्माण से प्लास्टिक जैसे विषैले पदार्थों से पर्यावरण दूषित होने से बचेगा। इसके साथ ही प्लास्टिक कचरा पृथकरण और प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट से ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे जिससे उनका आजीविका संवर्धन होगा। निरीक्षण के दौरान श्री एस के जोगी ई आरईएस, सीईओ जनपद पंचायत कटघोरा श्री यशपाल सिंह, स्वच्छ भारत मिशन की टीम उपस्थित थी।

  • Related Posts

    (कोरबा समाचार) सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन 02 दिसंबर तक

    सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन 02 दिसंबर तक कोरबा 20 नवंबर 2026/शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6 वीं एवं 9 वीं में प्रवेश…

    Read more

    जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण, सतत निगरानी जारी’

      ’ड्रेनेज, डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं हाथी प्रभावित केन्द्रों में सुरक्षा हेतु प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है सुनिश्चित’ ’धान खरीदी केन्द्रों में व्यवस्थाओं को लेकर प्रकाशित समाचार के…

    Read more

    NATIONAL

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत