Ro no D15139/23

सामान्य भविष्य निधि ऋणात्मक शेष के समायोजन हेतु तीन दिवसीय शिविर का आयोजन

कोरबा 17 जनवरी 2025/कोरबा जिला के अंदर विभिन्न आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के अधीनस्थ एवं सेवानिवृत कर्मचारियों का सामान्य भविष्य निधि ऋणात्मक  शेष प्रदर्शित हो रहा है। ऋणात्मक शेष के समायोजन हेतु महालेखाकार रायपुर द्वारा 22 जनवरी से 24 जनवरी तक तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को निर्देशित किया गया है, कि अपने विभाग से संबंधित कर्मचारियों को सूचित करें एवं ऋणात्मक शेष के समायोजन के संबंध में सहयोग करें। यदि किसी कर्मचारी का ऋणात्मक शेष त्रुटि पूर्ण प्रदर्शित हो रहा हो तो संबंधित कर्मचारी अपने दस्तावेज सहित शिविर में उपस्थित होकर उसकी जानकारी दे सकते हैं। ताकि उसकी सुधार की कार्यवाही की जा सके। जो सेवानिवृत कर्मचारी हैं उनके सामान्य भविष्य निधि अंतिम भुगतान का प्रकरण जो ऑनलाइन भेजा जाना है, अभी तक नहीं भेजे हैं और यदि उसमें किसी प्रकार की समस्या हो रही हो तो उसका भी निराकरण शिविर स्थल में करने का प्रयास किया जाएगा। पूर्व में प्राप्त ऋणात्मक शेष की  सूची के अनुसार कुछ कर्मचारियों का रिकवरी किया जा रहा है उनके अद्यतन स्थित शिविर स्थल में प्रस्तुत करने हेतु आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।  वरिष्ठ कोषालय अधिकारी पी आर महादेव द्वारा बताया गया कि सेवानिवृत बहुत से कर्मचारियों का सामान्य भविष्य निधि अंतिम भुगतान हेतु प्रकरण महालेखाकार को नहीं भेजा गया है। शिविर स्थल में उसकी भी समीक्षा की जाएगी शिविर का आयोजन जिला कोषालय कोरबा में आयोजित होगी।
  • Related Posts

    (कोरबा समाचार) सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन 02 दिसंबर तक

    सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन 02 दिसंबर तक कोरबा 20 नवंबर 2026/शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6 वीं एवं 9 वीं में प्रवेश…

    Read more

    जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण, सतत निगरानी जारी’

      ’ड्रेनेज, डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं हाथी प्रभावित केन्द्रों में सुरक्षा हेतु प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है सुनिश्चित’ ’धान खरीदी केन्द्रों में व्यवस्थाओं को लेकर प्रकाशित समाचार के…

    Read more

    NATIONAL

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत