Ro no D15139/23

दुकानों के आबंटन हेतु शील्ड ऑफर आमंत्रित

अम्बिकापुर 17 जनवरी 2025/ नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के स्वामित्व के गांधी स्टेडियम के समीप पूर्व में संचालित अग्निशामक केन्द्र में भूतल पर बनी दुकानों का आबंटन निर्धारित प्रीमियम तथा मासिक किराये पर किये जाने हेतु शील्ड ऑफर आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक आवेदक स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक द्वारा 31 जनवरी 2025 को अपरान्ह 03ः00 बजे तक निर्धारित प्रारूप में शील्ड ऑफर भेज सकते हैं। प्राप्त ऑफर 31 जनवरी 2025 को उपस्थित ऑफरदाताओं के समक्ष अपरान्ह 04ः30 बजे खोले जायेंगे। 29 जनवरी 2025 तक ऑफर प्रपत्र का निर्धारित शुल्क भुगतान उपरान्त निगम के राजस्व कार्यालय केदारपुर स्थित प्रशासनिक भवन के राजस्व शाखा से ऑफर प्रपत्र प्राप्त किये जा सकते हैं। ऑफर प्रपत्र के साथ निगम का कोई बकाया नहीं प्रमाण-पत्र एवं जमा अमानत राशि बैंक ड्रॉफ्ट या बैंकर्स चेक, जो आयुक्त नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के पक्ष में देय हो संलग्न करना अनिवार्य होगा। अपूर्ण एवं बिना अमानत राशि जमा किये तथा निर्धारित तिथि एवं समयावधि समाप्ति के पश्चात तथा निर्धारित प्रीमियम से कम प्रीमियम राशि का कोई भी ऑफर स्वीकार्य नहीं किया जायेगा। प्राप्त ऑफर को किसी भी स्तर पर स्थगित करने या स्वीकृत/अस्वीकृत करने का पूर्ण अधिकार आयुक्त नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के पास सुरक्षित होगा।
  • Related Posts

    चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश

    सड़क संधारण में लापरवाही पर ठेकेदारों की बैंक गारंटी राजसात करने और ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश, धीमे निर्माण कार्यों पर भी नोटिस अम्बिकापुर 21 नवम्बर 2026/  लोक निर्माण विभाग…

    Read more

    विश्व मात्स्यिकी दिवस पर संभाग स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, 400 मत्स्य कृषकों ने लिया हिस्सा

    झींगा एवं तिलापिया पालन सहित विभिन्न योजनाओं की दी गई जानकारी, मत्स्य कृषकों को जाल, आइस बॉक्स एवं प्रमाण पत्र का किया गया वितरण अम्बिकापुर 21 नवम्बर 2026/  विश्व मात्स्यिकी…

    Read more

    NATIONAL

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत