Ro no D15139/23

आबकारी टीम द्वारा अवैध विदेशी मदिरा के भंडारण के विरुद्ध हुई कार्यवाही, आरोपी गिरफ्तार

अम्बिकापुर 18 जनवरी 2025/ कलेक्टर सरगुजा के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री एल के गायकवाड के विशेष मार्गदर्शन में आबकारी टीम द्वारा गत दिवस अवैध विदेशी मदिरा के भंडारण के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि सहायक जिला आबकारी अधिकारी शिला बड़ा, आबकारी उप निरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता वृत्त – अंबिकापुर, उप निरीक्षक सौरभ साहू वृत सीतापुर, उपनिरीक्षक आकाश साहू के सामूहिक टीम द्वारा अवैध विदेशी मदिरा उत्तर प्रदेश लेबल लगी हुई के परिवहन और भंडारण के विरुद्ध कार्यवाही की गई जिसमें मुखबिर से प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपी सुधीर पाण्डेय उम्र 40 वर्ष आत्मज दीन दयाल पाण्डेय मोबाइल से संपर्क कर ग्राहकों से मदिरा का ऑर्डर लेकर घर पहुंच सेवा दे रहा था। सूचना की पुष्टि होने पर रिंग रोड गंगापुर से आरोपी से संपर्क कर ग्राहक बनकर मदिरा का ऑर्डर दिया गया। तत्पश्चात आरोपी द्वारा हीरो मोटर साइकिल कमांक C.G.29A.F.3166 से एक बोतल मदिरा बरामद किया गया व आरोपी से पूछताछ कर उसके साथ चलकर उसके बताये अनुसार किराए के मकान की तलाशी लेने पर 6 बोटल आर. एम वैरल स्लेमर, 1 बोटल 100 पाइपर, 6 बोटल ओल्ड मंक रम एवं 11 नग रम के पाव कुल मात्रा 16.230 लीटर फॉर सेल उत्तरप्रदेश का जब्त कर बरामद कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2),  59(क) व 36 के तहत गैर जमानती अपराध होने से प्रकरण कायम कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
उक्त कार्यवाही में मुख्य आरक्षक द्वारिका गुप्ता, गंभीर साय, जन्मेजय दुबे, मथुरा पटेल , रमेशचंद गुप्ता, अयोध्या प्रसाद, पुना लाल जायसवाल, एजाज खान, चंद्रिका पटेल एवं प्रेम शंकर सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

  • Related Posts

    जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146.43 करोड़ रूपए स्वीकृत

    अम्बिकापुर 10 सितम्बर 2026/   छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा अपरीक्षित नवीन मद के अंतर्गत विभिन्न सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146 करोड 43 लाख 95 हजार…

    Read more

    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बतौली में लोगों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    अम्बिकापुर 10 सितम्बर 2026/   सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बतौली में क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं समय…

    Read more

    NATIONAL

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ