Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज करेंगे फिट इण्डिया क्लब का लोकार्पण

केन्द्रीय खेल मंत्री श्री मनसुख मंडाविया होंगे शामिल

फिट इण्डिया रन विथ ऑर्मी मैराथन का होगा आयोजन

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 19 जनवरी को दोपहर 3 बजे गौतम नगर भोपाल में फिट इण्डिया क्लब प्रथम चरण का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में केन्द्रीय खेल मंत्री श्री मनसुख मंडाविया भी शामिल होंगे। इस अवसर पर 6 विभागीय खेल अधोसंरचनाओं का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी किया जायेगा। फिट इण्डिया क्लब में व्यायाम, फिटनेस, खेल गतिविधियाँ एवं स्वास्थ्य सहित पोषण आहार संबंधी कार्यक्रम होंगे। क्लब में वॉकिंग ट्रेक, योग एवं मेडिटेशन केन्द्र के साथ ओपन जिम, पारम्परिक खेल जोन, लायब्रेरी एवं किड्स जोन का प्रावधान भी किया जा रहा है। साथ ही महिला फिटनेस सेंटर, मल्टीपर्पस इण्डोर हॉल एवं स्वीमिंग पूल का भूमि-पूजन भी किया जायेगा। फिट इण्डिया क्लब पूरे प्रदेश के लिये एक मॉडल होगा।

लोकार्पण एवं भूमि-पूजन के आयोजन में प्रदेश के नागौद-सतना, बुधनी-सीहोर, हरदा, टिमरनी-हरदा और नारायणगढ़-मंदसौर में इण्डोर हॉल एवं जोबट-अलीराजपुर में आउटडोर खेल परिसर का लोकार्पण एवं शिवपुरी में हॉस्टल भवन का भूमि-पूजन और खेलो-बढ़ो अभियान का शुभारंभ भी किया जायेगा। खेलो-बढ़ों अभियान विद्यार्थियों और आम नागरिकों को खेलों से जोड़ने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने के लिये एक नवाचार के रूप में शुरू किया जायेगा।

‘फिट इंडिया, रन विथ ऑर्मी’ में दौड़ेंगे भोपाल के युवा

“फिट इंडिया, रन विद इंडियन ऑर्मी” के आदर्श वाक्य के साथ भोपाल के युवा मैराथन में दौड़ेंगे। यह आयोजन भारतीय सेना दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय सेना के सुदर्शन चक्र कोर द्वारा आयोजित किया जा रहा है। ऑर्मी मैराथन का उद्देश्य सेना और आमजन के बीच जुड़ाव को बढ़ावा देना और इसे भोपाल में वार्षिक खेल आयोजन के रूप में स्थापित करना है।

मैराथन में तीन श्रेणियाँ रखी गई हैं, जिसमें 21 किलोमीटर (हॉफ मैराथन), 10 किलोमीटर, और 5 किलोमीटर की दौड़ शामिल है। यह मैराथन भोपाल के द्रौणांचल से शुरू होकर वीआईपी रोड होते हुए द्रौणांचल पर ही समाप्त होगी। इस आयोजन में लगभग 12 हज़ार प्रतिभागी शामिल होंगे। विजेताओं को 10 लाख रुपये तक के आकर्षक नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे। हॉफ मैराथन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 1 लाख, द्वितीय स्थान को 50 हज़ार और तृतीय स्थान को 25 हज़ार रुपये प्रदान किये जायेंगे। इसी प्रकार 10 किलोमीटर की दौड़ में 50 हज़ार, 25 हज़ार और 15 हज़ार रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे। पाँच किलोमीटर दौड़ के लिए 20 हज़ार, 15 हज़ार और 10 हज़ार रुपये के नकद पुरस्कार निर्धारित हैं।

  • Related Posts

    जनजातीय कला को वैश्विक पहचान और महिलाओं को आत्मनिर्भरता से जोड़ रही मध्यप्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    गोंड पेंटिंग को मिला जीआई टैग, सात अन्य जनजातीय उत्पादों को भी जीआई पहचान दिलाने की पहल मांडू, कान्हा-किसली और पेंच में जनजातीय महिलाओं द्वारा संचालित होंगे ट्राईबल कैफेटेरिया  …

    Read more

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री नरेश चंद्र सिंह (राजा) की जयंती पर किया उनका स्मरण

    विधानसभा के सेंट्रल हॉल में की पुष्पांजलि अर्पित भोपाल : IMNB NEWS AGENCY मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री नरेश चंद्र सिंह (राजा) की जयंती…

    Read more

    NATIONAL

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत