Ro no D15139/23

कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर जल प्रदाय योजनाओं को जल्द पूर्ण करने दिए निर्देश

काम प्रारंभ नहीं करने तथा काम बन्द कर धीमी गति गति से कार्य करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश
ज्यादा कार्य वाले ठेकेदारों को उपकरण एवं पर्याप्त श्रमिकों की व्यवस्था कर काम में अद्यतन प्रगति लाए जाने पर बल


जगदलपुर, 19 जनवरी 2025/
 कलेक्टर श्री हरिस एस ने कहा कि जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ योजनाबद्ध ढंग से संचालित कर जल्द पूर्ण किया जाए। जिन ठेकेदारों द्वारा कार्यादेश के बाद काम शुरु नहीं किया गया है ऐसे ठेकेदारों का कार्य निरस्त कर संबंधित के विरुद्ध ब्लेक लिस्ट करने की कार्रवाई की जाए। वहीं काम बंद कर धीमी गति से कार्य करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध पेनॉल्टी की कार्रवाई करने सहित सम्बन्धित को आगामी निविदा प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाए। साथ ही ज्यादा काम वाले ठेकेदारों को आवश्यक निर्माण सामग्री, उपकरण की उपलब्धता तथा पर्याप्त श्रमिकों की व्यवस्था कर कार्यों में अद्यतन प्रगति लाए जाने निर्देशित किया जाए। इन ठेकेदारों द्वारा कार्यों में प्रगति नहीं लाने पर सम्बंधित के विरुद्ध नियमानुसार नोटिस जारी करने सहित पेनाल्टी सम्बन्धी कार्रवाई किया जाए। कलेक्टर श्री हरिस ने शनिवार को कलेक्टोरेट के आस्था कक्ष में जल जीवन मिशन के निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा के दौरान उक्त निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री हरिस एस ने बैठक में जिले के अंतर्गत जल जीवन मिशन के तहत जल प्रदाय योजनाओं हेतु जल स्रोत की उपलब्धता, हर घर नल कनेक्शन के लिए पाईप लाईन विस्तार, घरों को कनेक्शन प्रदाय, उच्च स्तरीय जलागार निर्माण, जलापूर्ति के लिए विद्युत कनेक्शन प्रदाय स्थिति, वर्तमान में जलापूर्ति करने वाले योजनाओं सहित सोलर सिस्टम से जल प्रदाय योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी ली और इन जल प्रदाय योजनाओं के अंतर्गत लक्षित एफएचटीसी के एवज में अब तक प्रदत्त एफएचटीसी तथा वर्तमान में जलापूर्ति किए जाने वाले एफएचटीसी के बारे में विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवश्यकता के अनुरूप नवीन जल स्रोत विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करने सहित अन्य सभी कार्यों को योजनाबद्ध ढंग से संचालित कर शीघ्र पूर्ण करें। टंकी निर्माण कार्यों को द्रुत गति से किया जाए, पूर्ण योजनाओं में विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन करने सहित विद्युत कनेक्शन की उपलब्धता के लिए आवश्यक समन्वय स्थापित किया जाए। कलेक्टर ने सोलर सिस्टम से सम्बंधित जल प्रदाय योजनाओं के स्थापना में कम अवधि को देखते हुए उक्त योजनाओं को पूर्ण करने पर ज्यादा जोर दिया और इन जल प्रदाय योजनाओं के लिए आवश्यक स्रोत विकसित करने सम्बन्धी कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर जल्द नलकूप खनन किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जल प्रदाय योजनाओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए जरूरत के अनुरूप नवीन ट्रांसफार्मर की स्थापना भी शीघ्र किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री एचएस मरकाम सहित पीएचई तथा क्रेडा के सहायक अभियंता, उप अभियंता तथा अन्य अमले मौजूद रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

      *राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय थे उपस्थित* *बस्तर की आराध्य देवी के दर्शन कर राष्ट्रपति ने देश में सुख, शांति और समृद्धि के लिए…

    Read more

    23 अक्टूबर को जगदलपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, मुरिया दरबार में होंगी शामिल

    *लालबाग मैदान में आमसभा को करेंगी संबोधित, वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने लिया तैयारियों का जायजा*   रायपुर, 21 अक्टूबर 2026/ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को एकदिवसीय…

    Read more

    NATIONAL

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला