Ro no D15139/23

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 के सफल आयोजन के लिए अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित होगी समिति

मुख्य सचिव जैन ने की तैयारियों की समीक्षा
भोपाल । मुख्य सचिव अनुराग जैन ने बुधवार को मंत्रालय में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। मुख्य सचिव श्री जैन ने समिट के सफल आयोजन एवं समन्वय के लिए अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति गठित करने के निर्देश दिये। समिति में लोक निर्माण, उद्योग, नगरीय प्रशासन, पर्यटन एवं ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव सदस्य होंगे।
मुख्य सचिव श्री जैन ने कहा कि समिट के दौरान स्थायी प्रकृति के कार्य भी किये जायें, जिसमें खर्च की पुनरावृत्ति नहीं हो सकेगी। आमंत्रित अतिथि प्रदेश एवं विशेषकर भोपाल एवं आसपास की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत को समझ सकें ऐसी व्यस्थाएँ की जाये। स्वच्छ एवं हरित भोपाल की अवधारणा पर कार्य किया जाये।
बैठक में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों के लिए प्रधानमंत्री के प्रोटोकाल, इंदौर-भोपाल एयरपोर्ट की व्यवस्थाएं, स्टेट हेंगर, चार्टर्ड प्लेन, मीडिया प्लान, आमंत्रित अतिथियों की सूची, यातायात व्यवस्था, स्ट्रीट लाईट सहित अतिथियों के ठहरने की व्यवस्था आदि की जानकारी दी गयी।
बैठक में अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव श्री के.सी.गुप्ता, अपर मुख्य सचिव श्री नीरज मण्डलोई, प्रमुख सचिव श्री संजय कुमार शुक्ल, कमिश्नर भोपाल श्री संजीव सिंह, पुलिस कमिश्नर भोपाल श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं भोपाल कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर मिलेट खरीदी दर बढ़कर हुई 100 रूपये प्रति क्विंटल यूएई, यूएस और यूरोप के देशों में श्रीअन्न की मांग बढ़ी   भोपाल : IMNB…

    Read more

    चुनौतियों के समाधान में अंतर्विभागीय समन्वय जरुरी : राज्यपाल  पटेल

    सरकारी योजनाओं की गुणवत्ता की निगरानी सामूहिक दायित्व राज्यपाल द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY     राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने…

    Read more

    NATIONAL

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू