Ro no D15139/23

भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

US Tariff Threat : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन भारत समेत कई देशों पर फिर से टैरिफ बढ़ाने की तैयारी कर रहा है. द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका उन देशों के आयात पर अतिरिक्त शुल्क लगाने पर विचार कर रहा है, जिन पर अपने घरेलू उद्योगों को सब्सिडी और सरकारी सहायता देकर अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप है. इस प्रस्ताव के दायरे में भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और यूरोपीय संघ समेत कई बड़ी अर्थव्यवस्थाएं आ सकती हैं.

 

किन देशों पर लग सकता है नया टैरिफ?

अमेरिका ने औद्योगिक सब्सिडी को लेकर कई महीनों तक जांच की है. वाशिंगटन का आरोप है कि कुछ देश सरकारी मदद के जरिए अपने उद्योगों को कम कीमत पर सामान बनाने में सक्षम बनाते हैं. इससे उनके उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में सस्ते बिकते हैं और अमेरिकी कंपनियों के लिए प्रतिस्पर्धा मुश्किल हो जाती है.

द वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमिसन ग्रीयर इस जांच के निष्कर्षों की घोषणा इसी सप्ताह कर सकते हैं. हालांकि, इस समयसीमा में बदलाव भी संभव है. जांच में चीन, यूरोपीय संघ और 14 अन्य देशों को शामिल किया गया है.

अमेरिका भारत पर टैरिफ क्यों बढ़ाना चाहता है?

ट्रंप प्रशासन का तर्क है कि कुछ देश अपनी घरेलू जरूरत से अधिक औद्योगिक उत्पाद बना रहे हैं. सरकार की सब्सिडी, वित्तीय सहायता और दूसरी नीतिगत मदद से वहां की कंपनियां कम लागत पर सामान तैयार करती हैं. इसके बाद वे इन उत्पादों को वैश्विक बाजार में कम कीमत पर बेचती हैं.

अमेरिका का मानना है कि इससे उसके घरेलू उद्योगों को नुकसान पहुंचता है और अमेरिकी कंपनियों को बराबरी का मुकाबला नहीं मिल पाता. प्रस्तावित टैरिफ के तहत इन देशों से आने वाले ज्यादातर उत्पादों पर शुल्क लगाया जा सकता है. हालांकि, स्टील, एल्युमीनियम और ऑटोमोबाइल जैसे कुछ औद्योगिक उत्पादों को इससे बाहर रखा जा सकता है, क्योंकि इन पर पहले से राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर अलग टैरिफ लागू हैं

भारत पर कितना टैरिफ लगा सकता है अमेरिका?

प्रस्तावित टैरिफ की अंतिम दरें अभी तय नहीं हुई हैं. हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि प्रशासन 2025 में लगाए गए टैरिफ के समान शुल्क लागू करना चाहता है. फरवरी 2026 में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप प्रशासन के टैरिफ के पिछले दौर को रद्द कर दिया था.

द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, जापान, यूरोपीय संघ और दक्षिण कोरिया पर 15 प्रतिशत या उससे कम टैरिफ लग सकता है. इन देशों ने ट्रंप प्रशासन के साथ व्यापारिक समझौते किए हैं. वहीं, भारत और वियतनाम पर तुलनात्मक रूप से ज्यादा शुल्क लगाए जाने की आशंका है. चीन पर सबसे अधिक टैरिफ लग सकता है, क्योंकि वहां सरकारी सब्सिडी का दायरा व्यापक माना जा रहा है.

अमेरिकी प्रशासन ऐसे प्रावधानों पर भी विचार कर रहा है, जिनके तहत किसी देश में औद्योगिक उत्पादन की अतिरिक्त क्षमता बढ़ने या भविष्य की बातचीत में नीतिगत बदलाव नहीं होने पर टैरिफ और बढ़ाया जा सकेगा.

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर क्यों अटका है मामला?

नया टैरिफ प्रस्ताव ऐसे समय आया है, जब भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश चल रही है. दोनों देशों ने 7 फरवरी 2026 को अंतरिम व्यापार ढांचे की घोषणा की थी. इसके तहत अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर पारस्परिक टैरिफ

 

  • Related Posts

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    राम लल्ला अयोध्या में बताते हुए बहुत ही हर्ष हो रहा है कि मैने 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में हुए राम लल्ला की स्थापना दिवस के अवसर पर प्रकाशित…

    Read more

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    BJP Akali Dal Alliance : पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने छह साल बाद फिर गठबंधन का ऐलान कर दिया…

    Read more

    NATIONAL

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू