Ro no D15139/23

सकारात्मक प्रयासों को प्रोत्साहित करना सशक्त समाज की नींव: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

मध्यप्रदेश: निवेश और शांति का टापू
पुलिस अवार्ड : 2025 कार्यक्रम में हुए शामिल
भोपाल । उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि आज मध्यप्रदेश को एक उत्कृष्ट निवेश गंतव्य के रूप में देखा जा रहा है। राज्य की सकारात्मक नीतियाँ, सहयोगी वातावरण, प्राकृतिक संसाधन, कुशल मानवशक्ति के साथ यहाँ का शांत वातावरण और सुदृढ़ कानून व्यवस्था इसे निवेश के लिये एक आदर्श स्थान बनाते हैं। उन्होंने कहा कि जब राज्य समृद्ध होता है तो उसके साथ चुनौतियां भी आती हैं, इसके लिये सतत सतर्क और सजग रहना आवश्यक है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल होटल मैरियट भोपाल में मीडिया समूह के “पुलिस अवार्ड-2025” कार्यक्रम में शामिल हुए।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि नशा प्रदेश के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग नशे का धंधा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई कर रहा है। पुलिस विभाग के कार्यों के चलते अपराधियों के हौसले पस्त हो गए हैं, जिससे प्रदेश विकास की राह पर निरंतर अग्रसर है। उन्होंने देश के भविष्य को संवारने और सशक्त करने के लिये नशा मुक्ति के प्रयासों को सघन और अधिक प्रभावी बनाने का आवहान किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि अपराध नियंत्रण के जन-जागरूकता लाना भी अत्यंत आवश्यक है, ताकि अपराध की घटनाओं को नैतिक दबाव के माध्यम से जड़ से खत्म किया जा सके।
26 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को किया सम्मानित
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रत्येक पद महत्वपूर्ण है और पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य कर समाज को समृद्ध और सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट भावना और कर्तव्य निष्ठा के भावों के संचार से समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि मीडिया केवल नकारात्मक खबरों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि सकारात्मक कार्यों और उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने 26 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया।
वर्दी का मान बढ़ाना हमारा कर्तव्य
भोपाल कमिश्नर श्री हरिनारायणचारी मिश्रा ने कहा कि जब कोई वर्दी में होता है, तो वह पूरे विभाग का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से वर्दी की गरिमा को बढ़ाने के लिए पूर्ण ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करने का आग्रह किया। कमिश्नर श्री मिश्रा ने कहा कि मीडिया का समाज पर गहरा प्रभाव होता है। कार्यक्रम में दैनिक भास्कर मीडिया समूह के चीफ एडिटर श्री सतीश सिंह उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करते हैं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वच्छता, सेवा, सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का किया आहवान मुख्यमंत्री डॉ.…

    Read more

    लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के सुशासन और न्यायप्रियता ने देश-प्रदेश को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पाल-गड़रिया समाज कल्याण बोर्ड का होगा गठन, गड़रिया समाज के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान