Ro no D15139/23

जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष में

राजनांदगांव 24 जनवरी 2025। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी 2025 को जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती सुषमा सावंत, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता गतिविधियों का महाविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय राजनांदगांव के नोडल अधिकारी व सहायक प्राध्यापक श्री गुणवंता दास खरे को जिला स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही विधानसभा स्तर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए बीएलओ को पुरस्कृत किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 160-नागतराई के बीएलओ एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती किरण वर्मा, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 15-पेन्ड्री के बीएलओ एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती लक्ष्मी कामड़े, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 233-खुर्सीपार के बीएलओ एवं रोजगार सहायक श्री संजू कुमार, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 61-नादिया खुर्द के बीएलओ एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सावित्री बाई को 5 हजार रूपए एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

  • Related Posts

    कोविड-19 एवं स्वाइन फ्लू (एच1एन1) एडवाइजरी

    राजनांदगांव 09 सितम्बर 2026। स्वास्थ्य विभाग द्वारा वर्तमान मौसम एवं श्वसन संबंधी संक्रमणों की संभावना एवं प्रदेश में पाये गए कुछ प्रकरणों को दृष्टिगत रखते हुए नागरिकों से कोविड-19 एवं…

    Read more

    कलेक्टर के निर्देश पर सड़कों के मरम्मत कार्य में तेजी

    ग्राम सुकुलदैहान-मोहारा मार्ग में किया गया सड़क मरम्मत कार्य, आवागमन होगा सुगम   राजनांदगांव 09 सितम्बर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में सड़कों की स्थिति में…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर