Ro no D15139/23

कलेक्टर ने प्रयास आवासीय विद्यालय के संचालन एवं शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की

– प्रयास आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों को नीट एवं जेईई की बेहतर तैयारी कराने के दिए निर्देश*

 

राजनांदगांव 28 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रयास आवासीय विद्यालय के संचालन एवं शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर ने विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने तथा नीट एवं जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों के अध्यापन एवं कोचिंग कार्य की समीक्षा की। उन्होंने विद्यार्थियों की नीट एवं जेईई की तैयारी के लिए प्रारंभिक स्तर से ही शैक्षणिक आधार मजबूत करने कहा, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकें। कलेक्टर ने शिक्षकों को पूरी जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ अध्यापन कार्य करते हुए विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप एजुकेशन हब में संचालित विद्यालय की कक्षाओं का विभाजन करने तथा आवश्यक स्टाफ रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्री श्रीकांत कोराम, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, प्रयास आवासीय विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दोषसिद्ध प्रधान पाठक विजय कुमार यादव बर्खास्त, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

    अम्बिकापुर 28 अक्टूबर 2026/  जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार विकासखण्ड उदयपुर के शासकीय प्राथमिक शाला पेण्डरखी के प्रधान पाठक श्री विजय कुमार यादव  के विरुद्ध थाना मणीपुर…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार ) सहायक प्रोग्रामर एवं लेखापाल के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी

    अम्बिकापुर 28 अक्टूबर 2026/   कार्यालय कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक (VB-GRAMG), जिला सरगुजा द्वारा जनपद पंचायत स्तर पर सहायक प्रोग्रामर एवं लेखापाल के संविदा पदों पर भर्ती हेतु प्राप्त…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ