Ro no D15139/23

राज्यपाल रमेन डेका ने राजधानी के मुख्य समारोह में विजेताओं को किया सम्मानित

*गणतंत्र दिवस समारोह*

*सुरक्षा बलों की टुकड़ियों ने किया आकर्षक मार्चपास्ट*

*घुड़सवार दल के करतब ने दर्शकों का मन मोहा*

*केन्द्रीय अर्धसैनिक बल ने तेलंगाना पुलिस को बेस्ट कंटिजेंट का प्रथम पुरस्कार*

*राज्य पुलिस बल में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (महिला) को प्रथम स्थान*

रायपुर 26 जनवरी 2025/ गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड में सुरक्षाबलों के 17 टुकड़ियों ने कदम से कदम मिलाकर मार्चपास्ट किया। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने उनकी सलामी ली और उनके कमांडर से परिचय प्राप्त किया। परेड कमांडर परीविक्षाधीन भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री हर्षित मेहर थे। केन्द्रीय अर्धसैनिक सुरक्षाबलों में बेस्ट कंटिजेंट तेलंगाना पुलिस को प्रथम पुरस्कार के साथ पांच हजार रूपए नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार द्वितीय स्थान पर भारत तिब्बत सीमा बल को तीन हजार रूपए नगद राशि तथा केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को तृतीय पुरस्कार के रूप में दो हजार रूपए नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में बेस्ट कंटिजेंट राज्य पुलिस बल का प्रथम पुरस्कार छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल महिला को, द्वितीय नगर सेना महिला को तथा तृतीय छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल पुरूष को प्राप्त हुआ। इन सभी विजेताओं को प्रथम स्थान प्राप्त को पांच हजार रूपए, द्वितीय स्थान प्राप्त बल को तीन हजार और तृतीय स्थान प्राप्त बल को दो हजार रूपए की नगद राशि और ट्राफी प्रदाय की गई। इसके साथ ही बेस्ट कंटिजेंट प्रथम पुरस्कार एनसीसी बॉयज एवं द्वितीय एनसीसी गर्ल्स को प्राप्त हुआ। जिन्हें प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में ट्राफी प्रदान की गई।

मार्चपास्ट में सीमा सुरक्षाबल, केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल, पुलिस बल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, तेलंगाना पुलिस, नगर सेना पुरूष एवं महिला, एनसीसी गर्ल्स एवं बॉयज, घुड़सवार बल, बैंड प्लाटून पुलिस और महिला बैग पाईपर बैंड दस्ता द्वारा दिए आकर्षक मार्चपास्ट ने मैदान में आए दर्शकों का मनमोह लिया।

अश्वरोही दल का नेतृत्व कर प्लाटून कमाण्डर श्री योगेश चन्द्रा ने किया। वर्ष 2016 से 3री वाहिनी छसबल अमलेश्वर दुर्ग में पदस्थ हैं। इसके बाद वर्ष 2017 सेे 2019 तक एसटीएसफ बघेरा दुर्ग में पदस्थापना के दौरान अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र जिला-सुकमा और बीजापुर के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में कार्यरत रहे हैं। जुलाई 2024 से अश्वरोही दल प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

महिला बैगपाईपर बैंड का नेतृत्व महिला आरक्षक 411, 20वीं वाहिनी छसबल महासमुंद श्रीमती सोनबती ठाकुर ने किया। उन्होंने 06 माह का बैगपाईपर बैण्ड की प्रशिक्षण बेसिक ट्रेनिंग सेंटर पंचकुला, हरियाणा से लिया है। ज्ञातव्य है कि नागालैण्ड में आयोजित आल इंडिया बैण्ड कम्पिटिशन में छत्तीसगढ़ बैगपाईपर बैण्ड ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

  • Related Posts

    बस्तर में बारिश थमी, लेकिन नदियां उफान पर; प्रशासन अलर्ट

    खतरे के निशान से 4.26 मीटर ऊपर पहुंच सकता है इंद्रावती का जलस्तर   *कलेक्टर-एसपी ने लगातार दूसरे दिन किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सघन भ्रमण, राहत शिविरों की व्यवस्थाओं…

    Read more

    आयोग की बैठक आज 26.09.2026 को दोपहर 3:00 बजे आयोजित की गई। बैठक में निम्नलिखित निर्णय लिए गए

    i. वर्तमान में जारी एसआईआर (SIR) के दौरान अनमैप्ड होने तथा तार्किक विसंगतियों के चलते जिस किसी व्यक्ति को नोटिस जारी किया गया है, बीएलओ (BLO) ऐसे व्यक्तियों के घर…

    Read more

    NATIONAL

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा