Ro no D15139/23

रायपुर नगर निगम के भाजपा प्रत्याशी की सूची जारी

*नगरीय निकायों से कांग्रेस के भ्रष्टाचार और कुशासन के खात्मे का काउंटडाउन शुरू:किरण देव*

*भाजपा ने प्रेस वार्ता में की 10 नगर निगमों के महापौर प्रत्याशियों की घोषणा*, रायपुर के 70 वार्डो के प्रत्याशी घोषित

*रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा है कि प्रदेश में होने जा रहे नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों में भी भाजपा विधानसभा ,लोकसभा और उपचुनाव की शानदार जीत का सिलसिला कायम रखते हुए अभूतपूर्व प्रदर्शन करेगी। इन चुनावों के नतीजे कांग्रेस के भ्रष्टाचार और कुशासन के अंत का जनादेश होंगे। श्री देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार ने जो उपलब्धियाँ अर्जित की हैं, उससे भाजपा के प्रति जन –विश्वास और अधिक दृढ़तर हुआ है, यह आगामी चुनावों के नतीजों से एक बार फिर प्रमाणित होगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने रविवार को कुशाभाऊ ठाकरपे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में आहूत पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की पिछली भूपेश सरकार के होते हुए भी निकायों से लेकर पंचायतों तक कहीं विकास नजर नहीं आया, जन-धन की लूट मची थी और वादाखिलाफी ने विश्वास का संकट पैदा कर दिया था। भाजपा की सरकार ने विकास की गंगा बहाकर, जन-धन की लूट पर लगाम कसकर और अपने वादों को तेजी से पूरा करते हुए जनता में विश्वास की बहाली की है और इसका लाभ भाजपा को विधानसभा के बाद लोकसभा चुनाव व उपचुनाव की तरह ही निकाय व पंचायत चुनावों में निस्संदेह मिलेगा। श्री देव ने कहा कि यह हमारी स्वाधीनता और गणतंत्र का अमृतकाल चल रहा है। इस अमृतकाल में लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण इकाई नगरीय निकाय और पंचायतों का यह बहुत महत्वपूर्ण चुनाव होने जा रहा है। संविधान के 73वें और 74वें संशोधन के तहत निकायों और पंचायतों का सशक्तीकरण हुआ है। भाजपा का यही ध्येय भी रहा है और इस दृष्टि से पार्टी के कार्यकर्ता वर्षभर अपने संगठनात्मक कार्यक्रमों व गतिविधियों के माध्यम से जुटे रहते हैं। इस तरीके से हम स्वाभाविक रूप से आने वाले चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि जहाँ तक नगरीय निकाय चुनावों का विषय है, उसकी तैयारी भी हमने मंडल, जिला और संभाग स्तर पर समितियों के गठन के साथ ही प्रारंभ कर दी थी। निकायों के तीन स्तर, नगर पंचायत, नगरपालिका व नगर निगम के चुनाव की दृष्टि से चयन व अन्य समितियों की घोषणा हुई। इन समितियों द्वारा प्रत्याशियों की चयन प्रणाली निश्चित की गई और उस प्रक्रिया के अनुसार ही पार्षद, अध्यक्ष और महापौर पदों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा हुई है। श्री देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार का लाभ प्रदेश को मिला है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाओं के साथ ही मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार ने उन सभी वचनों को तेजी से निभाने की ईमानदार पहल की है, जो विधानसभा चुनावों के समय हमने जनता को दिया था। इनमें महतारी वंदन योजना का लाभ हो, चाहे किसानों को दो साल के बकाया बोनस के भुगतान का विषय हो, चाहे 3,100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रदेश के किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का विषय हो, चाहे भूमिहीन किसानों को सालाना 10 हजार रुपए देने का निर्णय हो, चाहे 5,500 रुपए प्रति मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्राहकों को भुगतान की बात हो, भाजपा ने जो कहा, वह करके दिखाया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने प्रधानमंत्री आवास योजना विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस की पिछली भूपेश सरकार ने महज ‘प्रधानमंत्री’ शब्द होने कारण हितग्राही गरीब-ग्रामीण परिवारों को आवास योजना के लाभ से किस तरह वंचित किया था, यह पूरा प्रदेश जानता है। लेकिन जैसे ही प्रदेश में भाजपा की सरकार सत्ता में आई, केंद्र में प्रधानमंत्री श्री मोदी की लगातार तीसरी बार सरकान बनी, प्रधानमंत्री आवास तेजी से बनने शुरू हुए। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में जितने आवास की घोषणा हुई है, उनमें से 28 प्रतिशत आवास केवल छत्तीसगढ़ में स्वीकृत किए गए हैं, जो प्रदेश की भाजपा सरकार की बड़ी उपलब्धि है। आधारभूत संरचना हो या विकास हो, सबमें भाजपा सरकारों ने उल्लेखनीय काम किया है। श्री देव ने कहा कि जहाँ तक नगरीय निकाय का प्रश्न है, पिछले एक वर्ष में नगरीय निकायों में सड़क, पुलिया निर्माण और आधारभूत संरचना के विकास की दृष्टि से काफी उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। ये सारे काम कांग्रेस के पाँच सालों के कार्यकाल में बंद पड़े हुए थे। जनता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और अपने वचनों का पूर्ण रूप से निष्पादन, यह लक्ष्य भाजपा का प्रारंभ से ही रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार इस दिशा में सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के अपने ध्येयवाक्य के साथ बहुत तेजी से काम कर रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने प्रदेश की अधिकतर नगर पंचायत व नगरपालिका के पार्षद व अध्यक्ष पदों के लिए प्रत्याशी घोषित किए जाने की जानकारी देते हुए प्रदेश के 14 में से 10 नगर निगमों, जहाँ अभी चुनाव हो रहे हैं, के महापौर पद के लिए प्रत्याशियों की के नामों की घोषणा भी पत्रकार वार्ता में की। इनमें रायपुर से श्रीमती मीनल चौबे, बिलासपुर से श्रीमती पूजा विधानी, जगदलपुर से संजय पांडेय, दुर्ग से श्रीमती अलका बाघमार, राजनांदगाँव से पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, धमतरी से भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा, रायगढ़ से जीवर्धन चौहान, कोरबा से श्रीमती संजूदेवी राजपूत, अम्बिकापुर से श्रीमती मंजूषा भगत और चिरमिरी से रामनरेश राय महापौर पद के लिए भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी होंगे। पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सिंह सवन्नी, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी व सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल

    *मुख्यमंत्री ने 62 कीर्तन मंडलियों को वाद्य यंत्र, वेशभूषा एवं अन्य आवश्यक सामग्री के लिए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की*   *मानव जीवन को परोपकार, सेवा और जरूरतमंदों की…

    Read more

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बेरला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    *दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को मिल रही सेवाओं की ली जानकारी, बेहतर उपचार के दिए निर्देश* रायपुर, 22 नवंबर 2026/ स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रविवार को…

    Read more

    NATIONAL

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत