Ro no D15139/23

कलेक्टर ने कलेक्टोरेट परिसर में किया ध्वजारोहण

राजनांदगांव 26 जनवरी 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर सामूहिक राष्ट्रगान किया गया। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। गणतंत्र दिवस के ध्वजारोहण कार्यक्रम में सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि हमारे देश का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है। संविधान द्वारा हमें मौलिक अधिकार प्रदान किये गये है, साथ ही कर्तव्य भी है। उन्होंने कहा कि यदि हम कर्तव्यों का पालन अच्छी तरह करेंगे, तो किसी भी तरह की समस्याएं नहीं होगी। हमारे संविधान निर्माता दूरदृष्टा थे और उन्होंने पर्यावरण एवं जल संरक्षण का भी प्रावधान किया है। हम सभी को अपने दायित्वों को निभाते हुए समाज के विकास में अपना योगदान देना है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य लेकर चलेंगे तथा योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगे, तो इसके अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, एसडीएम श्री खेमलाल वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल, संयुक्त कलेक्टर सुश्री हितेश्वरी बाघे सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं कलेक्टोरेट के कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कोविड-19 एवं स्वाइन फ्लू (एच1एन1) एडवाइजरी

    राजनांदगांव 09 सितम्बर 2026। स्वास्थ्य विभाग द्वारा वर्तमान मौसम एवं श्वसन संबंधी संक्रमणों की संभावना एवं प्रदेश में पाये गए कुछ प्रकरणों को दृष्टिगत रखते हुए नागरिकों से कोविड-19 एवं…

    Read more

    कलेक्टर के निर्देश पर सड़कों के मरम्मत कार्य में तेजी

    ग्राम सुकुलदैहान-मोहारा मार्ग में किया गया सड़क मरम्मत कार्य, आवागमन होगा सुगम   राजनांदगांव 09 सितम्बर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में सड़कों की स्थिति में…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर