Ro no D15139/23

शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने वाले सहायक ग्रेड 02 सत्यपाल कंवर को किया गया निलंबित

कोरबा 28 जनवरी 2025/कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी पी उपाध्याय ने शासकीय कार्य मे लापरवाही बरतने वाले सहायक ग्रेड 02 सत्यपाल कंवर को निलंबित किया है।
गौरतलब है कि माह दिसंबर 2024 में संभाग आयुक्त कार्यालय के अंकेक्षको द्वारा कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा के वित्तीय अभिलेखो का ऑडिट किया गया था, जिसमें कार्यालय के रोकड़ पंजी के इंद्राज में त्रुटियां पाई गई थी। 22 जनवरी को संभाग आयुक्त बिलासपुर श्री महादेव कांवरे के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जांच के लिए रोकड़ पंजी की मांग की गई,  किन्तु पूर्व में सूचना देने के बाद भी लेखा शाखा प्रभारी  सत्यपाल सिंह बिना अनुमति एवं सूचना के कार्यालय से चले गये थे, जिसके कारण रोकड़ पंजी प्रस्तुत नहीं किया जा सका, जिस पर संभाग आयुक्त द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया।
 उक्त संबंध में कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा द्वारा सत्यपाल सिंह कंवर को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर तीन दिवस में जवाब मांगा गया। जिसके सम्बंध में संबंधित द्वारा निर्धारित अवधि में कोई जवाब नहीं दिया गया।
इस हेतु श्री सत्यपाल सिंह कंवर, सहायक ग्रेड 02  को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम के उल्लंघन के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।  निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कटघोरा नियत किया गया है। निलंबन अवधि में सम्बंधित को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
  • Related Posts

    नेशनल लोक अदालत आयोजित नेशनल लोक अदालत में लगभग 577584 मामले निराकृत

    कोरबा 12 सितंबर 2026/राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के तत्वाधान, छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशन एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष श्रीमती नीता यादव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…

    Read more

    सीतामढ़ी में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 9 वाहन जब्त

    कोरबा, 12 सितंबर 2026/कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में हसदेव नदी के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात