Ro no D15139/23

नेशनल लोक अदालत आयोजित नेशनल लोक अदालत में लगभग 577584 मामले निराकृत

कोरबा 12 सितंबर 2026/राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के तत्वाधान, छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशन एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष श्रीमती नीता यादव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के निर्देशन में नेशनल लोक अदालत का 12 सितम्बर 2026 को वर्चुअल और भौतिक उपस्थिति मोड में आयोजन किया गया। नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ श्रीमती नीता यादव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा द्वारा किया गया। जिसमें समस्त न्यायाधीशगण,  सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोरबा, लीगल एड डिफेंस कौंसिल कोरबा, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, पैरालीगल वालंटियर्स व आमजन/पक्षकार उपस्थित रहे। इसमें सर्वाेच्च न्यायालय से लेकर जिला/तहसील स्तर एवं समस्त न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत आयोजित की गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला न्यायालय कोरबा एवं तालुका विधिक सेवा समितियों- कटघोरा, करतला एवं पाली में लंबित, दांडिक, सिविल, मोटर दुर्घटना, राजस्व न्यायालयो के प्रकरण एवं प्री-लिटिगेशन के 572560 प्रकरणों को निराकरण के लिये चिन्हित किया गया है। प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती नीता यादव, के नेतृत्व में लोक अदालत का आयोजन किया गया। नेशनल लोक अदालत आयोजित करने के लिए कुल 49 खंडपीठों का गठन किया गया था। इस लोक अदालत में 577584 मामलों का सफलतापूर्वक निराकृत किया गया। निपटान किए गए मामलों में कुल 577584 मामले प्री-लिटिगेशन चरण के थे और 5931 मामले ऐसे थे जो विभिन्न न्यायालयों में लंबित थे, जिसमें 5024 का निराकरण किया गया। राजस्व 25497 प्रकरण का निराकरण किया गया।
उपरोक्त नेशनल लोक अदालत में आपराधिक राजीनामा योग्य मामले, मोटर वाहन दुर्घटना दावा से संबंधित मामले, धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित मामले अर्थात् चेक से संबंधित मामले, वैवाहिक विवाद के मामले, श्रम विवाद के मामले, बैंक ऋण वसूली वाद, रूपया वसूली वाद, विद्युत बिल एवं टेलीफोन बिल के मामले, भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामले, राजस्व न्यायालय के मामले एवं अन्य राजीनामा योग्य वाद आदि से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई।

नेशनल लोक अदालत के अवसर पर विभिन्न शासकीय विभागों के स्टॉल लगाकर
हितग्राहियों को सामग्री वितरित की गई

दिनांक 12.09.2026 को आयोजित राष्ट्रीय नेशनल लोक अदालत के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर कोरबा में महिला बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ विभाग के कैम्प, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का हेल्प डेस्क व अन्य विभागों के स्टॉल लगाये गये थे।
इस अवसर पर श्रीमती नीता यादव प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा, श्रीमती गरिमा शर्मा, प्रथम अपर जिला न्यायाधीश, कोरबा, श्रीमती ममता भोजवानी द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा, श्री सुनील कुमार नन्दे, तृतीय अपर जिला न्यायाधीश, श्री अविनाश तिवारी श्रम न्यायाधीश कोरबा, सुश्री सीमा प्रताप चन्द्रा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी.),कोरबा, कु0 मयूरा गुप्ता, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा, श्री सत्यानंद प्रसाद, तृतीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी कोरबा, कु. डॉली धु्रव, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी कोरबा, श्रीमती सोनी तिवारी प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी कोरबा, कु. कुमुदिनी गर्ग, कु0 तृप्ति राघव, व्यवहार न्यायालय वर्ग-02 एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय श्रेणी कोरबा, कु0 ग्रेसि सिंह, व्यवहार न्यायालय वर्ग-02 एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय श्रेणी कोरबा, कु0 डिम्पल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, एवं श्री गणेश कुलदीप, अध्यक्ष, सचिव श्री सुनील यादव, जिला अधिवक्ता संघ व अधिवक्तागण कोरबा में लोक अदालत शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
जिला आयुष विभाग द्वारा लोक अदालत में स्वास्थ्य कैम्प आयोजित कर न्यायालयीन कर्मचारियों, पक्षकार एवं अधिवक्ताओं सहित 203 मरीजों का निःशुल्क उपचार एवं स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क आयुर्वेद दवाईयों का वितरण किया गया, जिसमें हृदय रोग, उदर रोग, प्रतिश्याय (सर्दी), खांसी, वातरोग, मधुमेह, अर्श का निःशुल्क औषधी वितरण किया। उपस्थित डॉ0 डी.एस. गोयल, डॉ. गौतम प्रसाद नेताम, डॉ. राजश्री ज्योति थवाईत, मनीषा फूलझेले, विजेन्द्र टंडन सी का शिविर में विशेष योगदान रहा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्प डेस्क से पक्षकारों को संबंधित न्यायालयों में पहुंचाने की सहायता की गई। वन विभाग कोरबा द्वारा लोक अदालत के अवसर पर पौधे प्रदत्त किये गये जिसे लोक अदालत में पक्षकारों के मामले निराकृत होने पर पक्षकारों को न्यायालय में न्यायधीशगण द्वारा भेंट स्वरूप पौधा वितरण किया गया। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग, बैंक के अधिकारियों व अन्य विभागों के द्वारा सहयोग व सामंजस्य से नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार ) चिरायु शिविर में 60 बच्चों की हुई ईको जांच, 23 बच्चों को रायपुर में मिलेगा निःशुल्क उपचार

      जन्मजात हृदय रोग एवं अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिया परामर्श अम्बिकापुर 30 अक्टूबर 2026/  राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

    रायपुर, 30 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी श्रीमती काशी बाई जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

    Read more

    NATIONAL

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    भूटान में फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, सोलर सिंचाई प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त, हाईवे पर मलबे का ढेर

    भूटान में फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, सोलर सिंचाई प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त, हाईवे पर मलबे का ढेर

    भूटान में ग्लेशियल झील फटी: असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, 5-6 घंटे में मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता बाढ़ का पानी

    भूटान में ग्लेशियल झील फटी: असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, 5-6 घंटे में मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता बाढ़ का पानी

    बंद करो रेल, खत्म हो खेल, जिद मां अड़ गे, अड़बड़ बोले खड़गे; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बंद करो रेल, खत्म हो खेल, जिद मां अड़ गे, अड़बड़ बोले खड़गे; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी