Ro no D15139/23

कलेक्टर ने स्कूल और कॉलेज के 100 मीटर के दायरे में मादक पदार्थ का विक्रय करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करने के निर्देश

अवैध रूप से मादक पदार्थ का विक्रय करने वाले दुकानों की जानकारी देने वालों को किया जाएगा सम्मानित
एसएसपी शशी मोहन सिंह ने कहा नशा मुक्ति अभियान चलाकर लोगों को नशापान से दूर रहने  के लिए करें जागरूक
जशपुरनगर 28 जनवरी 2025/ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संयुक्त बैठक हुई। बैठक में कलेक्टर श्री रोहित व्यास और एस एस पी श्री शशी मोहन सिंह उपस्थित थे।  जिले में नशा मुक्ति अभियान चलाकर व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर ने कहा कि स्कूल और कॉलेज के 100 मीटर के दायरे में पान दुकान या कोई गुटखा ,सिगरेट या मादक पदार्थ विक्रय करते पाए जाते हैं तो ऐसे दुकानों पर कार्रवाई करने के सख्त निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल और कॉलेज के 100 मीटर के दायरे में वर्तमान में दुकान संचालित हो रहे हैं तो उनकी जानकारी देने वालों 26 जनवरी और 15 अगस्त में पुरस्कृत भी किया जाएगा।
समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं। अधिकारी ने बताया कि जिले में नशा मुक्ति केंद्र संचालित किया जा रहा है और 15 सीट की व्यवस्था है। और 30 दिन का कोर्स होता है। कलेक्टर ने कहा नशा मुक्ति अभियान के टोल फ्री नंबर का ग्राम पंचायत में दिवाल लेखन करवाने के निर्देश दिए हैं। और लोगों को उनकी जानकारी भी देने के लिए कहा है। मेडिकल दुकान में अवैध रूप से कफ सिरप, कैप्सूल, टेबलेट विक्रय करते पाए जा रहे हैं तो ऐसे मेडिकल स्टोर पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
एस एस पी श्री शशी मोहन सिंह ने बैठक में बताया कि जिले में मादक पदार्थ के अवैध परिवहन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। और जब्त वाहनों को राजसात किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं को खेल प्रतियोगिता में ज्यादा से ज्यादा शामिल करने के लिए कहा ताकि युवा नशापान से दूर रह सके उन्होंने बताया कि अवैध धान परिवहन करने वाले वाहनों पर भी कार्रवाई की गई है। स्कूलों और कॉलेजों में भी अभियान चलाने के लिए कहा है। उन्होंने अवैध शराब परिवहन करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी  उप पुलिस अधीक्षक और जशपुर की यातायात प्रभारी श्रीमती मंजूलता बाज एसडीएम जशपुर श्री ओंकार यादव, कुनकुरी एसडीएम श्री नन्द जी पांडे डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास राव मस्के और पुलिस विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे। आनलाइन से तहसीलदार और अन्य संबंधित अधिकारी सीधे जुड़े थे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रयासों से जशपुर में चिकित्सा शिक्षा के नए अध्याय की शुरुआत

    एमबीबीएस प्रथम वर्ष में 41 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश, दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया जारी जशपुरनगर 12 सितंबर 2026/ आदिवासी बाहुल्य जशपुर जिले में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल…

    Read more

    जिला पंचायत सीईओ  अभिषेक कुमार ने यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के अंतर्गत प्राचार्यों की मासिक समीक्षा बैठक ली

      सेवा संकल्प अभियान और विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2027 के लिए दिए विस्तृत दिशा-निर्देश जशपुरनगर 11 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश पर जिला पंचायत के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात