Ro no D15139/23

UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार को लखनऊ में पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति और पार्टी के राजनीतिक एजेंडे पर चर्चा होगी. भाजपा इस बैठक के जरिए संगठन को मजबूत करने और लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी का रास्ता तैयार करने पर जोर देगी. बैठक का उद्घाटन अमित शाह करेंगे, जबकि समापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन से होगा.

तीन सत्रों में होगी बैठक, चुनावी मुद्दों पर चर्चा

डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के सभागार में होने वाली बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी करेंगे. बैठक को तीन सत्रों में आयोजित किया जाएगा. दूसरे सत्र में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों, राजनीतिक एजेंडे और पार्टी के सामने मौजूद प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होगी. इसके साथ ही संगठन के कामकाज की समीक्षा की जाएगी. जिन क्षेत्रों और बूथों पर भाजपा की स्थिति कमजोर है, वहां संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने की योजना बनाई जाएगी.

सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को बनाया जाएगा मुद्दा

बैठक में भाजपा की ओर से राजनीतिक प्रस्ताव भी पेश किया जाएगा. इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, गरीबों के लिए किए गए काम, सुशासन और सरकार के प्रमुख फैसलों को सामने रखा जाएगा. पार्टी इन उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा करेगी. विधानसभा चुनाव से पहले यह बैठक इसलिए अहम मानी जा रही है, क्योंकि इसके जरिए संगठन की तैयारियों का आकलन होगा और कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए जिम्मेदारियां और दिशा दी जाएगी.

तैयारियों को अंतिम रूप, नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

बैठक की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और प्रदेश सह-प्रभारियों मेधा कुलकर्णी, अनंत ओझा और प्रदीप वर्मा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान बैठक के एजेंडे और आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया. पंकज चौधरी ने कहा कि पार्टी को जहां कमजोरी है, वहां अधिक मेहनत करने के मंत्र के साथ आगे बढ़ना है.

जिला स्तर तक के पदाधिकारी होंगे शामिल

कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, सह-प्रभारी जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, अनंत ओझा और प्रदीप वर्मा के अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी शामिल होंगे. बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ विधायक, एमएलसी, सांसद प्रत्याशी, 2022 के विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, महापौर और जिला पंचायत अध्यक्ष भी पहुंचेंगे. इसके अलावा जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री और सभी मोर्चों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भी बैठक में हिस्सा लेंगे.

अमित शाह का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को करीब चार घंटे लखनऊ में रहेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वह सुबह 11 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक उनका स्वागत करेंगे. इसके बाद अमित शाह डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय पहुंचकर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन करेंगे. बैठक में शामिल होने के बाद वह दोपहर करीब 3 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

  • Related Posts

    भूटान में फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, सोलर सिंचाई प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त, हाईवे पर मलबे का ढेर

    Bhutan Flash Flood: भूटान में अचानक आई बाढ़ ने एक बार फिर पहाड़ी इलाकों में प्राकृतिक आपदा का खतरा बढ़ा दिया है. पुनाखा में मो छू नदी का जलस्तर अचानक…

    Read more

    भूटान में ग्लेशियल झील फटी: असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, 5-6 घंटे में मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता बाढ़ का पानी

    भूटान के लेमथांग इलाके में ग्लेशियल झील फटने (GLOF) की घटना सामने आई है. झील का पानी ओवरफ्लो होकर मो छू नदी के रास्ते संकोश नदी की ओर बढ़ रहा…

    Read more

    NATIONAL

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    भूटान में फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, सोलर सिंचाई प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त, हाईवे पर मलबे का ढेर

    भूटान में फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, सोलर सिंचाई प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त, हाईवे पर मलबे का ढेर

    भूटान में ग्लेशियल झील फटी: असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, 5-6 घंटे में मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता बाढ़ का पानी

    भूटान में ग्लेशियल झील फटी: असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, 5-6 घंटे में मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता बाढ़ का पानी

    बंद करो रेल, खत्म हो खेल, जिद मां अड़ गे, अड़बड़ बोले खड़गे; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बंद करो रेल, खत्म हो खेल, जिद मां अड़ गे, अड़बड़ बोले खड़गे; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    केन्द्रीय मंत्री द्वय जेपी नड्डा व शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 30 को रायपुर आ रहे

    केन्द्रीय मंत्री द्वय जेपी नड्डा व शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 30 को रायपुर आ रहे