Ro no D15139/23

नगर पंचायत छुरिया के अध्यक्ष पद के लिए 4 अभ्यर्थी एवं 15 वार्डों के पार्षद पद के लिए 41 अभ्यर्थी के मध्य होगा निर्वाचन

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025

राजनांदगांव 01 फरवरी 2025। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत नगर पंचायत छुरिया के अध्यक्ष पद के लिए 4 अभ्यर्थी एवं 15 वार्डों के पार्षद पद के लिए 41 अभ्यर्थी के मध्य निर्वाचन होगा। नगर पंचायत छुरिया के अध्यक्ष एवं पार्षद पद के लिए अभ्यर्थियों को प्रतीकों का आबंटन कर दिया गया है। अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी अजय कुमार पटेल को कमल, इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी रितेश जैन को हाथ, हमर राज पार्टी के अभ्यर्थी मनभावन सिंह उइके को बाल्टी एवं निर्दलीय अभ्यर्थी भोजवानी साहू को लैपटाप प्रतीक आबंटित किया गया है।
नगर पंचायत छुरिया के वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद पद के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी दीपक जगने को हाथ एवं भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी सुनील कुमार मालेकर को कमल, वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी कामेश्वर यादव को कमल, इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी रोशन रजक को हाथ एवं निर्दलीय अभ्यर्थी मोहम्मद अकिल कुरैशी को ब्लैक-बोर्ड, वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी छोटु देवांगन को कमल एवं इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी मो. वसीम को हाथ, वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी बिन्दू तीरथ साहू को कमल एवं इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी उगेश्वरी सिन्हा को हाथ, वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी रूकसाना बानो खान को कमल, इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी सोनू खान (गौस मोहम्मद) को हाथ, आम आदमी पार्टी के अभ्यर्थी विक्की आनंद वैद्य को झाडू एवं निर्दलीय अभ्यर्थी सादिक भाई मेमन को ब्लैक-बोर्ड, वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद पद के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी नसीम मेमन को हाथ, भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी श्रीराम साहू को कमल, निर्दलीय अभ्यर्थी आशिक खान को बैटरी टार्च एवं निर्दलीय अभ्यर्थी अनिल लारोकार को ब्लैक-बोर्ड, वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद पद के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी भावना राधे ठाकुर को हाथ एवं भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी मनीषा यदु को कमल, वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद पद के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी श्रवण कुमार महोबिया को हाथ, भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी टामेश्वर उर्फ रामेश्वर कुंभकार को कमल एवं निर्दलीय अभ्यर्थी रेणुका साहू को हेलमेट, वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी ललिता बाई कुम्भकार को कमल एवं इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी सुशीला चन्द्रवंशी को हाथ, वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद पद के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी असरफ खान को हाथ, भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी बोनी पटेल (स्वपनील) को कमल एवं निर्दलीय अभ्यर्थी ताहिर खान को ब्लैक-बोर्ड, वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद पद के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी मनोज कुमार यादव को हाथ, भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी ओमप्रकाश साहू को कमल, वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी गौरी सिन्हा को कमल, इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी किर्ती यादव को हाथ एवं निर्दलीय अभ्यर्थी जायदा बेगम को ब्लैक-बोर्ड, वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद पद के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी ममता माण्डेकर को हाथ एवं भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी सलूजा कोमरे को कमल, वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी दानेश्वर मंडावी को कमल, इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी लोकेश कुमार (मोनू) को हाथ, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अभ्यर्थी राजेश पडोटी उर्फ मण्डावी को आरी एवं निर्दलीय अभ्यर्थी नारद राम को हेलमेट, वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी भूषण नेताम को कमल, इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी सतीश कुमार पडौती को हाथ एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अभ्यर्थी आकाश मंडावी को आरी प्रतीक आबंटित किया गया है।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने प्रयास आवासीय विद्यालय के संचालन एवं शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की

    – प्रयास आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों को नीट एवं जेईई की बेहतर तैयारी कराने के दिए निर्देश*   राजनांदगांव 28 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में…

    Read more

    चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव की आशंका को देखते हुए राजनांदगांव के किसानों को सतर्क रहने की सलाह

    इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की कृषि मौसम सलाह के अनुरूप फसल सुरक्षा उपाय अपनाने की अपील*   *- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2026 में 142283.89 हेक्टेयर क्षेत्र…

    Read more

    NATIONAL

    दुनिया के लिए खतरा बना अल नीनो-ग्लोबल वॉर्मिंग का कॉम्बिनेशन, 30 डिग्री पहुंचा महासागरों का तापमान

    दुनिया के लिए खतरा बना अल नीनो-ग्लोबल वॉर्मिंग का कॉम्बिनेशन, 30 डिग्री पहुंचा महासागरों का तापमान

    Israel Election: नेतन्याहू के पास 53 सीटें, विरोधियों के पास 67; फिर भी सरकार बनाने में फंसा पेच, क्या अरब पार्टियां बनेंगी किंगमेकर?

    Israel Election: नेतन्याहू के पास 53 सीटें, विरोधियों के पास 67; फिर भी सरकार बनाने में फंसा पेच, क्या अरब पार्टियां बनेंगी किंगमेकर?

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?