Ro no D15139/23

नगरीय निकाय चुनाव हेतु राजनैतिक दलों को प्रशिक्षण दिया गया

नगरीय निकाय चुनाव हेतु राजनैतिक दलों को प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में रविवार को नगरीय निकाय आम निर्वाचन के लिए उपयोग होने वाली ईवीएम इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की जानकारी देने हेतु विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान वरिष्ठ मास्टर ट्रेनर श्री एम. एम. जोशी ने बताया कि कोरबा के 67 वार्डों में 297 मतदान केंद्रों पर निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होगी। 292 मतदान केंद्र पर 2 बैलेट यूनिट और 1 सेंट्रल यूनिट का उपयोग किया जाएगा। महापौर पद के लिए सफेद रंग की पर्ची, जबकि पार्षद पद के लिए गुलाबी रंग की पर्ची बैलेट यूनिट पर लगी होगी। मतदाता दो मत – महापौर और पार्षद डाल सकेंगे। वार्ड क्रमांक 18 में पार्षद के निर्विरोध विजयी होने पर वहां के 5 मतदान केंद्रों पर एक बैलेट यूनिट और एक कंट्रोल यूनिट मशीन से महापौर के लिए मतदान कराया जायेगा।
11फरवरी को प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान किया जाएगा। मतदान के लिए शासन द्वारा अधिकृत 17 दस्तावेजों में से किसी एक की हार्ड कॉपी मतदान केंद्र पर लाना अनिवार्य होगा। मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से यह अपील की गई कि वे अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ मतदान के दिन केंद्र पर पहुंचे। मास्टर ट्रेनर श्री जोशी ने बैलेट यूनिट और सेंट्रल यूनिट का डेमो प्रस्तुत कर निर्वाचन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर रिटर्निंग अधिकारी श्री मनोज कुमार बंजारे, जिला उप निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ऋचा सिंह, तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    उन्नत खेती और बहुफसली उत्पादन से खुशहाल हुआ फूलसिंह सेठिया का परिवार

    *धान के साथ मक्का और साग-सब्जी की खेती से अतिरिक्त आय अर्जित कर रहे किसान*   रायपुर, 22 नवंबर 2026/ बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम राजूर के किसान…

    Read more

    केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र

    40 पुरुष बंदियों ने सीखी कंप्यूटर की बारीकियां, 30 महिला बंदियों को ब्यूटी पार्लर एवं हेयर ड्रेसिंग का प्रशिक्षण*   *निश्चय कार्यक्रम’ से बंदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव, कौशल…

    Read more

    NATIONAL

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत