Ro no D15139/23

लोकतंत्र के उत्सव में मतदाताओं की विशेष सहभागिता

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025
– मतदान के लिए अभूतपूर्व उत्साह और उल्लास रहा
– बुजुर्ग मतदाता भी नहीं रहे पीछे
– महिलाओं, युवाओं, बुजुर्ग, दिव्यांगजन सभी ने उत्साहपूर्वक मतदान
– आदर्श मतदान केन्द्रों में किया गया मतदान
– शाम 5 बजे तक अनन्तिम आकड़ों के अनुसार जिले के सभी 5 नगरीय निकाय क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत 75.82 रहा
राजनांदगांव 11 फरवरी 2025। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत लोकतंत्र के उत्सव में मतदाताओं की विशेष सहभागिता रही। मतदाताओं में मतदान के लिए अभूतपूर्व उत्साह और उल्लास रहा। मतदान केन्द्रों में सुबह से ही मतदान के लिए मतदाताओं की लाईन लग गई थी। सभी मतदाताओं ने कतार में लग कर अपनी बारी का इंतजार करते हुए मतदान किया। महिलाओं ने मतदान के लिए विशेष रूझान दिखाया। वहीं बुजुर्ग मतदाता भी पीछे नहीं रहे। महिलाओं, युवाओं, बुजुर्ग, दिव्यांगजन सभी ने उत्साहपूर्वक मतदान किया। सेल्फी जोन में फोटो खिंचाकर मतदाताओं ने अपनी खुशी जाहिर की। मतदान केन्द्रों में बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई थी। मतदान केन्द्रों में छांव, पेयजल एवं अन्य व्यवस्था पर्याप्त रही। नगरीय निकाय निर्वाचन शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था रही। जिले के सभी मतदान केन्द्रों में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन कार्यालय से शाम 5 बजे तक प्राप्त अनन्तिम आकड़ों के अनुसार जिले के सभी 5 नगरीय निकाय क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत 75.82 रहा। जिसमें 76.77 प्रतिशत पुरूष, 74.93 प्रतिशत महिला एवं 60 प्रतिशत तृतीय लिंग के मतदाओं ने अपने मताधिकारी का प्रयोग किया। मतगणना शनिवार 15 फरवरी 2025 को सुबह 9 बजे से कृषि उपज मंडी समिति के नवनिर्मित गोदाम में बनाए गए मतगणना केन्द्र में होगी। मतगणना शनिवार 15 फरवरी 2025 को सुबह 9 बजे से कृषि उपज मंडी समिति के नवनिर्मित गोदाम में बनाए गए मतगणना केन्द्र में होगी।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए मतदान केन्द्रों में पहुंचकर व्यवस्था का निरीक्षण करते रहे और आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। मतदाताओं को सुविधा प्रदान करने, सुगम मतदान सुनिश्चित करने, मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने तथा निर्वाचन को उत्सव के रूप में मनाने के उद्देश्य से जिले के नगर पालिक निगम राजनांदगांव अंतर्गत 5, नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ अंतर्गत 3 तथा नगर पंचायत डोंगरगांव, छुरिया एवं लालबहादुर नगर अंतर्गत 1-1 आदर्श मतदान केन्द्र कुल 11 आदर्श मतदान केन्द्रों में मतदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि जिले के 5 नगरीय निकायों अंतर्गत नगर पालिक निगम राजनांदगांव के 51 वार्डों में 155 मतदान केन्द्रों, नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ के 24 वार्डों में 35 मतदान केन्द्रों, नगर पंचायत डोंगरगांव के 15 वार्डों में 15 मतदान केन्द्रों, नगर पंचायत छुरिया के 15 वार्डों में 15 मतदान केन्द्रों, नगर पंचायत लालबहादुर नगर के 15 वार्डों में 15 मतदान केन्द्रों कुल 120 वार्डों में 235 मतदान केन्द्र बनाया गया था। नगर पालिक निगम राजनांदगांव अंतर्गत महापौर के 1 पद एवं वार्ड पार्षद के 51 पदों के लिए निर्वाचन हुआ। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ अंतर्गत अध्यक्ष के 1 पद एवं वार्ड पार्षद के 24 पद, नगर पंचायत डोंगरगांव, छुरिया व लालबहादुर नगर अंतर्गत अध्यक्ष के 1-1 पद एवं वार्ड पार्षद के 15-15 पदों के लिए निर्वाचन संपन्न हुआ।
विवाह रस्म के दौरान मतदान करने पहुंचे दुल्हा-दुल्हन
नगर पंचायत डोंगरगांव के कर्मचारी श्री केजन साहू के पुत्र दुष्यंत साहू व पुत्री डाली साहू द्वारा  विवाह के लिए हल्दी की रस्म को पूरा करते हुए सीधे मतदान केन्द्र वार्ड क्रमांक 6-सेवताटोला डोंगरगांव पहुंचकर मतदान किया।
बुजुर्ग भी मतदान करने में पीछे नहीं
85 वर्षीय श्रीमती मैनु बाई ने सर्वेश्वरदास उत्कृष्ट माध्यम विद्यालय नगर पालिका निगम राजनांदगांव में अपने नाती रोशन के साथ पहुंची थी। उन्होंने मतदान कर अपनी खुशी जाहिर की।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना एवं मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी बच्चों के पोषण का सहारा

    – दो बच्चों के जन्म पर उमेश्वरी जांगड़े को मिली 51 हजार रूपए की आर्थिक सहायता*   *- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार*   राजनांदगांव 27…

    Read more

    महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त से भुनेश्वरी रजक के परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी

    राजनांदगांव 27 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन अवसर के पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की सौगात दी। योजना के…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक