Ro no D15139/23

निकाय चुनाव में जीत ऐतिहासिक – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 0 मुख्यमंत्री ने कहा भाजपा के प्रति जनता के विश्वास की जीत

निकाय चुनाव में जीत ऐतिहासिक – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
*मुख्यमंत्री ने कहा भाजपा के प्रति जनता के विश्वास की जीत*

रायपुर 15 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी को मिली जीत को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है। आज का दिन राजनीति के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा क्योंकि नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी को ऐतिहासिक जीत मिली है। प्रदेश की जनता ने बीजेपी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और उनकी गारंटी पर विश्वास किया है। हमारी सरकार ने 13 महीनों में जो काम किया है उस पर विश्वास किया है। इसके लिए समस्त जनता को धन्यवाद देते हैं।
मुख्यमंत्री के नाते मैं विश्वास दिलाता हूं कि अटल विश्वास पत्र में जो वादा है, उसे पूरा करेंगे। अटल विश्वास पत्र बहुत सोच समझकर बनाया गया है उसे शत-प्रतिशत हमारी सरकार पूरा करेगी। पिछले नगरी निकाय चुनाव में लोकतंत्र की हत्या की गई थी। मेयर का चुनाव प्रत्यक्ष नहीं कराया गया था। 5 साल में जनता के साथ केवल धोखा देने का काम किया। हम लोगों ने लोकतंत्र को बहाल किया। इससे जनता का विश्वास हमारी प्रति बढ़ा। रायपुर में पिछली बार जो मेयर बन गए थे, इस बार पार्षद का चुनाव हार गए हैं।

श्री साय ने कहा कि सभी 10 नगर निगम जीत रहे हैं। नगर निगम में कांग्रेस साफ हो गई है। 49 नगर पालिका परिषद में 33 में बीजेपी जीत चुकी है। 114 नगर पंचायतों में से 84 में बीजेपी जीत चुकी है। अधिकांश में हमारे लोग आ गए हैं। रायपुर में 15 साल का किला ढह गया है। उन्होंने कहा कि , बीजेपी पर जनता का विश्वास और प्रधानमंत्री पर विश्वास और 13 महीने में हमने जो वादा पूरा किया इन सब से जनता का विश्वास बढ़ा है। जनता को लगा कि डबल के साथ ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी तो और तेजी से विकास होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी जो कहती है वह करती है। हमारी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं होता। यह आप लोगों ने भी देखा है कि जो वादा किया था,उसे पूरा किया है। उसी तरह अटल विकास पत्र में जो वादा किया है, उसे भी पूरा करेंगे। कांग्रेस के पास कोई बहाना नहीं है। अब वह कुछ भी कर ले जनता उन पर विश्वास नहीं करेगी।

*Nagar Nigam*
Total 10
1. BJP 10
2. ⁠Congress – Nil
3. ⁠Indepemdent- Nil

*Nagarpalika*
Total 49
1. BJP 35
2. Congress 8 – Takhatpur, Mungeli, Katghora, Mahasamund, Bagbahara , Surajpur, Mandir Hasoud, Abhanpur,
3. AAP 1 – Bodari
4. Independent 5 – Ahiwara , Sakti, Pendra, Akaltara, simga
*Nagarpanchayat*
Total 114
1. BJP 81
2. Congress 22
3. BSP 1 –
4. Independent 10

  • Related Posts

    मोर गाँव,मोर पानी अभियान ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि *पखवाडेभर में 31 हजार से अधिक रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं का निर्माण

      जनजागरूकता, सामुदायिक सहभागिता एवं श्रमदान बना मिसाल रायपुर,1 अप्रैल 2026/ मोर गांव,मोर पानी महाभियान अंतर्गत बलौदा बाजार भाटापारा जिले में जल संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देते हुए अभूतपूर्व…

    Read more

    जनवरी 2026 में रेस-वॉक शुरू करने वाली शिलांग की युवा एथलीट बेथलीन माकरी ने खुद पर यकीन रखते हुए खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता कांस्य पदक

      रायपुर, 1 अप्रैल 2026: पिछले साल 29 दिसंबर को शिलांग के साई के स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर में बेथलीन ग्रेस माकरी के कोच ने अचानक इस युवा एथलीट में एक…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…