Ro no D15139/23

वर्षो की बहुप्रतिक्षित मांग हुआ पूरा, नगर पालिका अध्यक्ष ने जारी कराया ‘‘गौरव पथ‘‘ निर्माण का टेंडर

*लोहारा बायपास पिलारी नहर से नवीन बाजार तक होने वाले गौरवपथ निर्माण का निरीक्षण किया नगर पालिका अध्यक्ष ने*

*नपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा-विकसित कवर्धा के रूप पहचाना जायेगा अपना कवर्धा शहर*

कवर्धा-नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने आज लंबे समय की बहुप्रतिक्षित मांग और ऐतिहासिक सौगात को शहरवासियों के नाम किया। उन्होनें अपने नगर पालिका अध्यक्षीय कार्यकाल के प्रथम कर्तव्य व वार्डवासियों के सपनों पर चारचांद लगाते हुए नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत निर्माण होने वाले लोहारा बायपास मार्ग (पिलारी नहर) से नवीन बाजार तक गौरव पथ निर्माण हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित कर 10 करोड़ 69 लाख रू. का टेंडर जारी कराया। उन्होेनें उक्त मार्ग का निरीक्षण कर वहां निवासरत परिवारों से मुलाकात किये तथा कवर्धा शहर सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि गौरवपथ जल्द निर्माण होने की जानकारी दी। उन्होनें पूरे पिलारी नहर से लेकर नवीन बाजार मार्ग तक पैदल चलकर अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया एवं उपस्थित अधिकारियों को निर्माण की गुणवत्ता व सुविधाओं का विशेष ध्यान रखे जाने एवं सतत् मॉनिटरिंग में कार्य कराये जाने निर्देशित किया।

*विकास के लिए पैसे की कमी नही होगी-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी*
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि वार्डवासियों का सपना साकार हुआ है, विकसित कवर्धा के रूप में अब हमारा कवर्धा शहर की पहचान बनेगी। उन्होनें बताया कि छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में पूरे कवर्धा शहर का विकास होगा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आश्वास्त किया है कि कवर्धा शहर की विकास के लिए पैसे की कमी नही होगी। उन्होनें अन्य विकास कार्यो के लिए भी प्राक्कन स्टीमेंट तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा है ताकि कवर्धा का विकास पूरे छत्तीसगढ़ में अव्वल स्थान पर रहे। विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है। गौरव पथ के निर्माण से कवर्धा शहर में विकास को नई दिशा मिलेगी। यह परियोजना न केवल यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाएगी, बल्कि शहर के बुनियादी सुविधाओं को भी सुदृढ़ करेगी। लोहारा रोड बायपास से नवीन बाजार तक गौरव पथ का निर्माण शहर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा व सांसद संतोष पाण्डेय के विशेष प्रयासों से कवर्धा शहर को विकास के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक सौगात मिली है।

*सीएमओ ने 10 करोड़ 69 लाख 98 हजार का जारी किया टेंडर*
कवर्धा शहर में 10 करोड़ 69 लाख 98 हजार रू. की लागत से गौरवपथ का निर्माण किया जाएगा। कबीरधाम जिले में बनने वाले इस पहले गौरव पथ की लंबाई करीब 1.8 किलोमीटर होगी। राजनांदगांव बायपास से पिलारी नहर होते हुए यह नवीन बाजार तक जुड़ेगी। इससे रामनगर वार्ड शिवाजी कॉलोनी, रामनगर, शांतिदीप कॉलोनी और नवीन बाजार के रहवासियों को लाभ होगा। गौरव पथ निर्माण को लेकर राज्य सरकार से 10.78 करोड़ रुपए की स्वीकृति आचार संहिता के पूर्व मिल चुकी था चूंकि आचार संहिता प्रभावशील होने के कारण टेंण्डर प्रक्रिया नही हो पाया। आचार संहिता खत्म होने के तुरंत बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने मौका स्थल का मुआयना किया तथा आज ही टेंडर लगाने निर्देशित किया। निर्देशों का पालन करते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने आज टेंडर जारी भी कर दिया गया। जल्द ही कार्य की शुरूवात भी हो जायेगी।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के साथ पार्षद देवकुमार साहू, रिंकेश वैष्णव, दुर्गेश अवस्थी, संजीव कुर्रे, योगेश चंद्रवंशी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रोहित साहू, कार्यपालन अभियंता एम एल कुर्रे, उपअभियंता राजेश मिश्रा सहित अधिक संख्या में वार्डवासी जन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नक्सलवाद को लेकर लोकसभा में गरजे सांसद संतोष पांडेय, बोले- छग में अंतिम सांस ले रहा नक्सलवाद

    कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने आज लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को वामपंथी उग्रवाद (नक्सलवाद) से मुक्त करने हेतु…

    Read more

    पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ग्रामीण व वनांचल क्षेत्रों के विकास हेतु मिली 4.02 करोड़ रु. से अधिक के अधोसंरचना विकास कार्यों की स्वीकृति

    *पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में सशक्त हो रहे ग्रामीण व वनांचल क्षेत्र, 4.02 करोड़ रु. से अधिक के विकास व अधोसंरचना कार्यों की मिली स्वीकृति* पंडरिया विधायक भावना…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले