Ro no D15139/23

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा-हमारा शहर, हम सब मिलकर संवारेगें

*नपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश के साथ पार्षदों ने श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश*

कवर्धा-नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने आज वार्ड क्रं. 15, 17, 19 एवं वार्ड क्रं. 24 में अपने टीम के साथ मिलकर वार्डो में चल रहे साफ-सफाई कार्य का निरीक्षण किया। साफ-सफाई के दौरान उन्होनें वार्ड में जाकर वहां निवासरत परिवारों से मुलाकात कर कहा कि अपने चौक-चौराहों में कचरा ना फेके व अपने वार्ड को स्वच्छ व सुंदर वार्ड बनाने हेतु प्रयास करने की अपील की।
नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने शहर के शीतला मार्ग, करपात्री चौक, मिनीमाता चौक, खुंटू मार्ग, कुम्हार पारा में चल रहे सफाई कार्य का जायजा लेने पहुंचे। नपाध्यक्ष अपने कर्तव्य के दूसरे दिन भी साफ-सफाई को लेकर सजग दिखे। सुबह से ही अपने नगर पालिका अधिकारी-कर्मचारी एवं नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ वार्डो में निकल गये। उन्होनें कहा कि जिस विश्वास के साथ कवर्धावासियों ने मुझे कवर्धा शहर के प्रथम व्यक्ति के रूप में चुना है तो उस विश्वास को पूरा करते हुए मै पूरे शहर के नागरिकों व मतदाताओं के उम्मीदों पर खरा उतरने हर संभव प्रयास करूंगा एवं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर मूलभूत सुविधा प्रदान करना मेरा प्रथम कर्तव्य रहेगा।

*काली मंदिर योग समिति सदस्यों के साथ की मुलाकात*
नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने सुधा वाटिका में वर्षो से अनवरत चल रहे योग समिति के सदस्यों से मुलाकात कर औपचारिक चर्चा की। काली मंदिर योग समिति के सदस्यों ने नपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी का पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिनंदन करते हुए आत्मीय स्वागत किया। सदस्यों ने नपाध्यक्ष के समक्ष सुधा वाटिका के अधोरसंरचना विकास व अन्य मांगो को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा किया। नपाध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि आपके द्वारा सभी जायज मांगो को पूरा किया जायेगा। उन्होनें कहा कि शहर का विकास व लोगों को मूलभूत सुविधा प्रदान करना ही हमारी पहली प्राथमिकता है उन्होने सभी से कहा कि सुधा वाटिका में बुजुर्ग, बच्चे, युवा सहित सभी वर्ग के लोग यहां पहुंचते है जिसे ध्यान में रखते हुए कार्य किया जायेगा।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के साथ पार्षद रिंकेश वैष्णव, सुनील साहू, दुर्गेश अवस्थी, अजय ठाकुर, दीपक सिन्हा, अनिल साहू, हरीश साहू, हरीश कुंभकार, केशरी चंद सोनी, निलेश जैन, राजा टाटिया, जितेन्द्र वैष्णव, मुख्य पालिका अधिकारी रोहित साहू, कार्यपालन अभियंता एम.एल.कुर्रे, उप अभियंता राजेश मिश्रा सहित निकाय के अधिकारी-कर्मचारीगण व वार्डवासीजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भंडारा के पास सडक हादसे मै छत्तीसगढ़ के 9 लोगो की मौत

      कवर्धा – महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर बीते देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत हो गई, मृतकों में…

    Read more

    शिक्षक सदैव बच्चों को संस्कारवान बनाती है चोवा राम साहू

    *शिक्षक दिवस पर बामी स्कूल में गुरुजनों का सम्मान, विद्यार्थियों को भी दिए उपहार*   कवर्धा। शिक्षक दिवस के अवसर पर हाई स्कूल बामी में चोवा राम साहू पूर्व मंडी…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत