Ro no D15139/23

आईआईसीए में रियल एस्टेट परियोजनाओं के पुनर्गठन पर एक सम्मेलन का आयोजन

“रियल एस्टेट परियोजनाओं में दिवालियेपन का समाधान” विषय पर चर्चा हुई
रियल एस्टेट दिवालियेपन के विकास और रियल एस्टेट क्षेत्र में संकटग्रस्त संपत्तियों के सफल समाधान में आईबीसी की भूमिका पर प्रकाश डाला गया
नई दिल्ली । पोस्ट ग्रेजुएट इन्सॉल्वेंसी प्रोग्राम (पीजीआईपी), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स ने आज मानेसर में देश भर से दिवालिया मामलों से जुड़ पेशेवरों, कानूनी विशेषज्ञों तथा एआरसी के विशेषज्ञों को एक साथ मंच पर लाकर सम्मेलन का सफलतापूर्वक आयोजन किया। उद्घाटन समारोह में श्री अनुज जैन, श्री पल्लव मोहापात्रा, श्री हरि हर मिश्रा और आईआईसीए में दिवालियापन एवं शोधन अक्षमता केंद्र के प्रमुख डॉ. के.एल. ढींगरा सहित उद्योग जगत के प्रतिष्ठित पेशेवर उपस्थित थे। डॉ. ढींगरा ने नियामक आईबीबीआई द्वारा पीजीआईपी के अस्तित्व के पीछे के मकसद के बारे में जानकारी दी।
कॉन्क्लेव में श्री अनुज जैन और श्री पल्लव मोहापात्रा सहित प्रमुख हस्तियों के मुख्य भाषण शामिल थे, जिनमें “रियल एस्टेट परियोजनाओं में दिवालियेपन का समाधान” विषय पर चर्चा हुई। मुख्य भाषण, प्रमुख रूप से रियल एस्टेट में दिवालियेपन के विकास और रियल एस्टेट क्षेत्र में संकटग्रस्त संपत्तियों के सफल समाधान देने में आईबीसी की भूमिका पर केंद्रित था। श्री मोहापात्रा ने दिवाला मामलों से जुड़े पेशेवरों के सामने आने वाली चुनौतियों और क्षेत्र-विशिष्ट दिवाला समाधान के लिए ज़रुरी कौशल पर भी प्रकाश डाला।
पैनलिस्टों में इन्सॉल्वेंसी प्रोफेशनल संस्थाओं, लॉ फर्मों, एआरसी और शिक्षाविद शामिल थे, जहां प्रमुख क्षेत्र विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। पीजीआईपी कॉन्क्लेव 2025 ने पेशेवरों के लिए ज्ञान का आदान-प्रदान करने और दिवाला क्षेत्र में बदलावों से अवगत रहने के लिए एक अहम मंच के रूप में कार्य किया।

  • Related Posts

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    PM Modi Birthday : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन देश भर के बीजेपी कार्यालयों और समर्थकों द्वारा मनाया जा रहा है. इस अवसर पर मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक के…

    Read more

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    Happy Bday PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार सहित कई वरिष्ठ बीजेपी नेताओं ने उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला