Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री साय स्व.दिलीप सिंह जूदेव स्मृति में अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में हुए शामिल

*मुख्यमंत्री ने रणजीता स्टेडियम के जीर्णोद्धार की घोषणा की*

*8 फरवरी से 23 फरवरी 25 तक प्रतियोगिता आयोजित की गई है*

*प्रतियोगिता ने एक बार फिर शहर के रणजीता स्टेडियम में फुटबॉल प्रेमियों का दिल जीत लिया*

रायपुर 23 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज जशपुर के रणजीत स्टेडियम में स्व.दिलीप सिंह जूदेव स्मृति में अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के खिलाड़ीयों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन खेलो इंडिया के तहत खिलाड़ियों को ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर 3 करोड़ ,रजत पदक जितने पर 2 करोड़ और कांस्य पदक जितने पर 1 करोड़ का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने रणजीता स्टेडियम के जीर्णोद्धार करवाने की घोषणा की।
देश भर के 16 राज्यों से फूटबाल प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ी को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता की शुरूआत 8 फरवरी से 23 फरवरी 2025 से किया गया।
इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय,नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत,नव निर्वाचित पार्षद श्री यश प्रताप सिंह जुदेव, शौर्य प्रताप सिंह जुदेव, शान्ति भगत, पार्षद फैजान सरवर, ओम प्रकाश , नरेश नंदे और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, खिलाड़ी, कोंच और खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

प्रतियोगिता में देश भर के 16 राज्यों की राष्ट्रीय स्तरीय फुटबॉल टीमें भाग लिए थे। टीमों में डाउन-टाउन जम्मू कश्मीर, कालीघाट फुटबॉल क्लब पश्चिम बंगाल, शैल फुटबॉल अकादमी बोकारो झारखंड, वाईडीसी मणिपुर, वाईएमएफसी बक्सर बिहार, एमएफजी बैंगलोर कर्नाटक, सेंचुरी सीमेंट मुंबई, महाराष्ट्र, आर्मी आटलरी सेंटर हैदराबाद, आंध्र प्रदेश, एफसी अवध उत्तरखंड, राउरकेला रेड ओडिशा, मल्लपुरम एफसी, केरल, लुक्का एफसी केरला और जशपुर की टीम शामिल हैं। फुटबॉल प्रेमियों के लिए यह प्रतियोगिता एक शानदार आयोजन साबित हो रहा, जो देशभर से आए फुटबॉल खिलाड़ियों और दर्शकों का दिल जीत लिया
मुख्यमंत्री ने रेलवे नागपुर और एमईजी बैंगलूरू के बीच फायनल मैच का आनंद लिया और सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी प्रतियोगिता में पहले सेमीफायनल में मां कामाख्या स्पोर्ट्स क्लब बक्सर को हरा कर फायनल में पहुंची मद्रास इंजीनियरिंग ग्रूप, एमईजी बैंगलूरू और शुक्रवार को दूसरे सेमीफायनल में सी-लैंड केरला को 4-1 से हराने वाली साउथ ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे नागपुर के बीच 23 फरवरी रविवार फायनल मैच खेला गया ।

पांच साल के लंबे अंतराल के बाद रणजीता स्टेडियम में एक बार फिर राष्ट्रीय टीमों के खिलाड़ियो को खेलते हुए देख कर रोमांचित होने का अवसर शहरवासियों को मिला। इस फुटबाल मैच को देखने के लिए शहर सहित आसपास के ग्रामीण अंचल से खेल प्रेमियों ने खेल का आनंद लिया

  • Related Posts

    राज्योत्सव-2026 : विधायक अजय चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य में धमतरी में हुआ भव्य शुभारंभ

    राज्य गठन के 26 वर्षों में छत्तीसगढ़ ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में तय किया उल्लेखनीय सफर – श्री अजय चंद्राकर   केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं…

    Read more

    शिल्पग्राम में रेशम उत्पादन की प्रक्रिया जानने उमड़ रहे लोग

    *सफेद, रंगीन, पीला मैसूर कोसा सहित रेशम के विभिन्न प्रकार बने आकर्षण का केंद्र*   *लघु एवं सीमांत किसानों को एक ही स्टॉल पर मिल रही शहतूत रेशम उत्पादन से…

    Read more

    NATIONAL

    भागलपुर से भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की शुरुआत, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    भागलपुर से भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की शुरुआत, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    अकेलेपन से परेशान हैं? सद्गुरु के ये विचार देंगे नई दिशा

    अकेलेपन से परेशान हैं? सद्गुरु के ये विचार देंगे नई दिशा

    अखिलेश यादव ने CM योगी से पूछा, 1.27 करोड़ हिंदू वोट कटने का आंकड़ा कहां से आया?

    अखिलेश यादव ने CM योगी से पूछा, 1.27 करोड़ हिंदू वोट कटने का आंकड़ा कहां से आया?

    7 स्विंग स्टेट्स में डेमोक्रेट्स को बढ़त, क्या ट्रंप के साथ ‘खेला’ होने वाला है?

    7 स्विंग स्टेट्स में डेमोक्रेट्स को बढ़त, क्या ट्रंप के साथ ‘खेला’ होने वाला है?

    हिंदू हित की बात करना कट्टरपंथ और मुसलमानों की पैरवी सेक्युलरिज्म क्यों?

    हिंदू हित की बात करना कट्टरपंथ और मुसलमानों की पैरवी सेक्युलरिज्म क्यों?

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?