Ro no D15139/23

स्लग: भागलपुर से भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की शुरुआत, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

अतीश दीपंकर, बिहार 

 

बिहार के भागलपुर से भारतीय जनता पार्टी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा का आगाज हुआ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लाजपत पार्क मैदान से पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, बिहार सरकार के कई मंत्री और एनडीए घटक दलों के नेता मौजूद रहे।

पदयात्रा लाजपत पार्क मैदान से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए घंटाघर चौक पर समाप्त हुई। इससे पहले लाजपत पार्क मैदान में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

वीओ-1:

जनसभा को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है और वह केवल एसआईआर को लेकर राजनीति कर रहा है। उन्होंने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि यदि एसआईआर के तहत किसी भी जायज मतदाता का नाम काटा गया है, तो विपक्ष सामने आकर उस मतदाता का नाम बताए।

वीओ-2:

वहीं, दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष की ओर से आयोजित कार्यक्रम पर भी नितिन नवीन ने निशाना साधा। उन्होंने इसे झूठ की राजनीति बताते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला। नितिन नवीन ने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी दिल्ली में झूठ की खेती कर रहे थे।

जनसभा के बाद भाजपा और एनडीए के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान शहर में राजनीतिक गतिविधियां देखने को मिलीं।

बाइट:

1. नितिन नवीन, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा
2. विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री, बिहार सरकार
3. सैयद शाहनवाज हुसैन, पूर्व केंद्रीय मंत्री, भाजपा

रिपोर्ट: अतीश दीपंकर, भागलपुर, बिहार

  • Related Posts

    अकेलेपन से परेशान हैं? सद्गुरु के ये विचार देंगे नई दिशा

    Sadhguru Quotes on Loneliness: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास काम तो बहुत है, लेकिन कई बार अपने मन की बात कहने के लिए कोई नहीं होता.…

    Read more

    अखिलेश यादव ने CM योगी से पूछा, 1.27 करोड़ हिंदू वोट कटने का आंकड़ा कहां से आया?

    UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के…

    Read more

    NATIONAL

    स्लग: भागलपुर से भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की शुरुआत, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    स्लग: भागलपुर से भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की शुरुआत, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    अकेलेपन से परेशान हैं? सद्गुरु के ये विचार देंगे नई दिशा

    अकेलेपन से परेशान हैं? सद्गुरु के ये विचार देंगे नई दिशा

    अखिलेश यादव ने CM योगी से पूछा, 1.27 करोड़ हिंदू वोट कटने का आंकड़ा कहां से आया?

    अखिलेश यादव ने CM योगी से पूछा, 1.27 करोड़ हिंदू वोट कटने का आंकड़ा कहां से आया?

    7 स्विंग स्टेट्स में डेमोक्रेट्स को बढ़त, क्या ट्रंप के साथ ‘खेला’ होने वाला है?

    7 स्विंग स्टेट्स में डेमोक्रेट्स को बढ़त, क्या ट्रंप के साथ ‘खेला’ होने वाला है?

    हिंदू हित की बात करना कट्टरपंथ और मुसलमानों की पैरवी सेक्युलरिज्म क्यों?

    हिंदू हित की बात करना कट्टरपंथ और मुसलमानों की पैरवी सेक्युलरिज्म क्यों?

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?