Ro no D15139/23

बतौली एवं लूण्ड्रा में तृतीय चरण का अंतिम मतदान सम्पन्न

तीन बजे के रिपोर्ट अनुसार लूण्ड्रा में 76.00 प्रतिशत व बतौली में 74.50 प्रतिशत मतदान दर्ज
दोनों विकासखंड में 75.44 प्रतिशत मतदान हुआ दर्ज

अम्बिकापुर 23 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत तृतीय चरण का अंतिम मतदान आज लूण्ड्रा एवं बतौली विकासखंड में सम्पन्न हुआ। सफलतापूर्वक मतदान कराने हेतु 265 मतदान केंद्र बनाए गए थे। जिसमें पंच, सरपंच, जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान हुए। वहीं मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु 1325 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। प्राप्त जानकारी अनुसार तीन बजे तक के अनंतिम मतदान रिपोर्ट में कुल 75.44 प्रतिशत मतदान रहा।

कलेक्टर एवं एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
तृतीय चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोसकर एवं पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल ने बतौली एवं लूण्ड्रा के संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, रिजर्व मतदान दलों को स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सामान्य प्रेक्षक एवं जिला सीईओ ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा
सामान्य प्रेक्षक डॉ संतोष कुमार देवांगन एवं जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी सरगुजा श्री विनय कुमार अग्रवाल ने बतौली एवं लूण्ड्रा स्थिति मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने मतदान प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए अधिकारी कर्मचारियों को समय पर मतदान संपन्न कराने हेतु निर्देश दिए।

03 बजे तक के अनंतिम मतदान रिपोर्ट अनुसार
बतौली विकासखंड में 19525 पुरुष, 21015 महिला कुल 40540 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया जिसका 74.50 प्रतिशत मतदान रहा।
लूण्ड्रा विकासखंड में 34690 पुरुष, 34640 महिला कुल 69330 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया जिसका 76.00 प्रतिशत मतदान रहा।
इस प्रकार तृतीय चरण के मतदान में लूण्ड्रा एवं बतौली विकासखंड से कुल 54215 पुरुष, 55655 महिला कुल 109870 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग कर अपनी जिम्मेदारी निभाई। जिसका अनंतिम मतदान 75.44 प्रतिशत रहा।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार )सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय नवीन संगीत महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

    अम्बिकापुर 06 अक्टूबर 2026/   सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय नवीन संगीत महाविद्यालय, अंबिकापुर में “सेवा के रंग, राष्ट्र के संग” थीम पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार ) सरगुजा को मिली बड़ी रेल सौगात, अम्बिकापुर से हजरत निजामुद्दीन के लिए अब सप्ताह में दो दिन ट्रेन

    सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने हरी झंडी दिखाकर द्वितीय साप्ताहिक ट्रेन को किया रवाना मंगलवार और गुरुवार को अम्बिकापुर से दिल्ली के लिए मिलेगी सीधी रेल सुविधा रेलवे स्टेशन…

    Read more

    NATIONAL

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया