Ro no D15139/23

जशपुर जिला पंचायत में भाजपा का कब्जा,

सीएम विष्णुदेव साय के विकास को जनता ने दिया समर्थन,

जिला पंचायत के 9 सीटों पर भाजपा का कब्जा,

कांग्रेस 3 सीटों पर सिमटी, 2 पर निर्दलीय की जीत,

कुनकुरी विधानसभा में कांग्रेस क्लीन बोल्ड,

कुनकुरी में कांग्रेस का नहीं खुला खाता,

जशपुर । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जशपुर की जनता ने सीएम विष्णुदेव साय के विकास को समर्थन देते हुए जिला पंचायत में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया और भाजपा को बड़ी जीत दिलाई।त्रिस्तरीय चुनाव के संपन्न होने के साथ ही जशपुर जिला पंचायत की तस्वीर साफ हो गई है।जशपुर जिला पंचायत में भाजपा का कब्जा बरकरार है।जिला पंचायत में भाजपा समर्थित 9 सदस्य निर्वाचित हुये हैं।तीसरे चरण के चुनाव में भाजपा के सालिक साय ने 14000 से ज्यादा मतों से रिकार्ड जीत हासिल की वहीं तीसरे चरण में 6 में से 5 सीटों पर भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है।कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य के सभी 5 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल करते हुए कांग्रेस को क्लीन बोल्ड कर दिया।कुनकुरी विधानसभा में कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई। जिला पंचायत के साथ साथ सभी जनपद पंचायत में भी भाजपा का बहुमत नजर आ रहा है और अधिकांश जनपद पंचायतों में भाजपा ने एकतरफा जीत हासिल की है।

भाजपा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करते हुए एकजुटता से इस चुनाव को लड़ा और जशपुर जिले में सालों से चले आ रहे जिला पंचायत के कब्जे को बरकरार रखा।क्षेत्रवासी इस पूरी जीत का श्रेय सीएम मुख्यमंत्री को दे रहे हैं।मतदाताओं ने बताया की पिछड़ेपन का दंश झेल रहे जशपुर जिले में सीएम बनने के बाद मुख्यमंत्री ने विकास के दरवाजे खोल दिये हैं।बिजली, सड़क, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर काम हो रहा है तो केंद्र और राज्य सरकार की ऐसी अनेकों योजनाए हैं जिससे लोगों के जीवन में बदलाव आया है और लोग योजनाओ का भरपूर लाभ ले रहे हैं।इस चुनाव में भाजपा ने केंद्र और राज्य सरकार की जनलाभकारी योजनाओं और सीएम द्वारा जिले के लिए किए गये कामो को जनता के बीच पहुंचाया और लोगो ने उत्साह के साथ भाजपा के पक्ष में मतदान किया।

विष्णुदेव साय की सरकार में सबका साथ सबका विकास हो रहा है। जशपुर जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं को लेकर सीएम साय की संवेदनशीलता दिखाई दे रही है ‌। कुनकुरी 220 बिस्तर अस्पताल बनाने की स्वीकृति मिल गई है। इसके साथ ही हाल ही में कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इससे जाहिर होता है की मुख्यमंत्री लोगों के लिए कितने संवेदनशील है। भाजपा की सरकार सबका साथ सबका विकास को चरितार्थ कर रही है। क्षेत्र की जनता का भरपूर आशीर्वाद सीएम विष्णुडेव साय को मिल रहा है।

जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्य

क्षेत्र क्रमांक 1 गेंदबिहारी सिंह (निर्दलीय)

क्षेत्र क्रमांक 2- आशिका कुजूर (कांग्रेस समर्थित)

क्षेत्र क्रमांक 3- मोनिका टोप्पो (निर्दलीय)

क्षेत्र क्रमांक 4 शांति भगत (भाजपा समर्थित)

क्षेत्र क्रमांक 5- श्वेता भगत (कांग्रेस समर्थित)

क्षेत्र क्रमांक 6 शौर्य प्रताप सिंह जूदेव (भाजपा समर्थित)

क्षेत्र क्रमांक 7 मलिता बाई (भाजपा समर्थित)

क्षेत्र क्रमांक 8 अनिता सिंह (भाजपा समर्थित)

क्षेत्र क्रमांक 9 हिरामती पैंकरा (भाजपा समर्थित)

क्षेत्र क्रमांक 10- आरती सिंह (कांग्रेस समर्थित)

क्षेत्र क्रमांक 11सालिक साय (भाजपा समर्थित)

क्षेत्र क्रमांक 12 सुरुचि पैंकरा (भाजपा समर्थित)

क्षेत्र क्रमांक 13 वेदप्रकाश भगत (भाजपा समर्थित)

क्षेत्र क्रमांक 14 दुलारी सिंह (भाजपा समर्थित)

  • Related Posts

    रेडियो कार्यक्रम ‘प्रगति के सोपान’ में गूंजेगी प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की सफलता की कहानी

    9 जुलाई को होगा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना पर विशेष भेंट-वार्ता का प्रसारण*   रायपुर. 8 जुलाई 2026. आकाशवाणी रायपुर के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘प्रगति के सोपान’ में 9 जुलाई को सवेरे…

    Read more

    डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *डुमरतराई थोक बाजार फेस -2 का नामकरण लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर : परिसर में स्थापित होगी 15 फिट ऊंची प्रतिमा*   रायपुर 8 जुलाई 2026/…

    Read more

    NATIONAL

    अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का किया शिलान्यास

    अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का किया शिलान्यास

    बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज

    बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज

    UP विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर दलित दांव! मायावती के वोट बैंक पर अखिलेश की नजर,बसपा में हलचल

    UP विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर दलित दांव! मायावती के वोट बैंक पर अखिलेश की नजर,बसपा में हलचल

    नयी दिल्ली में समीक्षा बैठक : अमित शाह का आदेश- अवैध कोयला खनन रोकें, सीआइएसएफ करे शक्तियों का इस्तेमाल

    नयी दिल्ली में समीक्षा बैठक : अमित शाह का आदेश- अवैध कोयला खनन रोकें, सीआइएसएफ करे शक्तियों का इस्तेमाल

    इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का दावा- अमेरिका ही नहीं, भारत भी हमारे साथ

    इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का दावा- अमेरिका ही नहीं, भारत भी हमारे साथ

    ममता बनर्जी ने भाजपा सरकार पर लगाये कई आरोप, कहा- मुझे हाउस अरेस्ट कर रखा है

    ममता बनर्जी ने भाजपा सरकार पर लगाये कई आरोप, कहा- मुझे हाउस अरेस्ट कर रखा है